CG Police Transfer News: SP ने एक साथ 80 पुलिसकर्मियों का किया तबादला

Share on

CG Police Transfer News: जांजगीर-चांपा। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी विजय कुमार पांडेय ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में 80 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला किया गया है। लंबे समय से एक ही थाना, चौकी और यातायात शाखा में पदस्थ कर्मचारियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।

तीन साल से जमे कर्मचारियों का तबादला

जारी आदेश के अनुसार तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य प्रशासनिक संतुलन, पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाना है।

यातायात शाखा से सबसे ज्यादा तबादले

सबसे ज्यादा 23 कर्मचारियों को यातायात शाखा से हटाकर जिले के विभिन्न थाना, चौकी और करही क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। वहीं थाना-चौकी में तैनात कुछ कर्मचारियों को यातायात शाखा भेजा गया है।

ग्राम करही में पुलिस सहायता केंद्र

बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में पुलिस सहायता केंद्र शुरू किया जा रहा है। इसके लिए प्रभारी सहित अलग से पुलिस बल की तैनाती की गई है। शुक्रवार 5 जून को इस पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा।

कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

एसपी विजय कुमार पांडेय ने जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए यह व्यापक फेरबदल किया है। विभाग का मानना है कि इससे थाना स्तर पर पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ेगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!