Civil India News App Download

SECR RAILWAY RE-NEET 2026: NEET 2026 के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: 10 स्पेशल ट्रेनें और 40 अतिरिक्त कोच

Share on

SECR RAILWAY RE-NEET 2026: बिलासपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के मद्देनजर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष यात्री सुविधाओं की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच भी लगाए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों और उनके परिजनों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

10 स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

रेलवे द्वारा कोरबा-दुर्ग-कोरबा, छिंदवाड़ा-इतवारी सहित विभिन्न मार्गों पर कुल 10 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

कोरबा–दुर्ग–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 06801 कोरबा–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल

20 जून 2026 को कोरबा से सुबह 10 बजे रवाना होगी और चांपा, जांजगीर-नैला, अकलतरा, बिलासपुर, भाटापारा, तिल्दा-नेवरा, रायपुर होते हुए शाम 4:15 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

  • गाड़ी संख्या 06802 दुर्ग–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल

20 जून 2026 को दुर्ग से शाम 7:05 बजे रवाना होकर रात 12:45 बजे कोरबा पहुंचेगी।

  • गाड़ी संख्या 06803 कोरबा–दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल

21 जून 2026 को सुबह 4 बजे कोरबा से रवाना होकर सुबह 10:50 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

  • गाड़ी संख्या 06804 दुर्ग–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल

21 जून 2026 को शाम 7:05 बजे दुर्ग से रवाना होकर रात 12:45 बजे कोरबा पहुंचेगी।

छिंदवाड़ा–इतवारी स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 08823 छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल

21 जून 2026 को शाम 6 बजे छिंदवाड़ा से रवाना होकर रात 10:50 बजे इतवारी पहुंचेगी।

हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 21 जून को हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार दुर्ग तक किया गया है।

  • गाड़ी संख्या 18250 कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस

रायपुर से आगे बढ़ते हुए भिलाई पावर हाउस और भिलाई नगर होते हुए सुबह 11:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

  • गाड़ी संख्या 18251 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस

दुर्ग से शाम 4:30 बजे प्रारंभ होकर कोरबा के लिए रवाना होगी।

40 अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा

रेलवे प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए विभिन्न ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी (जनरल) कोच लगाने का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

  • 18249 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस – 7 अतिरिक्त कोच
  • 18250 कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस – 7 अतिरिक्त कोच
  • 18251 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस – 7 अतिरिक्त कोच
  • 18252 कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस – 7 अतिरिक्त कोच
  • 18247 बिलासपुर–रीवा एक्सप्रेस – 2 अतिरिक्त कोच
  • 18248 रीवा–बिलासपुर एक्सप्रेस – 2 अतिरिक्त कोच
  • 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस – 2 अतिरिक्त कोच
  • 18110 इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस – 2 अतिरिक्त कोच
  • 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस – 2 अतिरिक्त कोच
  • 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस – 2 अतिरिक्त कोच

विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मानना है कि NEET-2026 के दौरान हजारों विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए रेल यात्रा का उपयोग करेंगे। विशेष ट्रेनों और अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था से परीक्षार्थियों तथा उनके अभिभावकों को यात्रा में काफी राहत मिलेगी और भीड़भाड़ की समस्या भी कम होगी।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!