अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्टर ने जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय टीम, पढ़िए ऑनलाइन शिकायत पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
Share on

सारंगढ़। कलेक्टर, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ को प्राप्त एक ऑनलाइन शिकायत ने शिक्षा महकमे में हलचल मचा दी है। शिकायत में पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य की कार्यशैली को लेकर क्रमबद्ध आरोप लगाए गए थे। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। समिति को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर की इस त्वरित कार्रवाई से जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

कलेक्टर सारंगढ़–बिलाईगढ़ द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि ऑनलाइन जनशिकायत आवेदन के माध्यम से आवेदक (समस्त छात्र संगठन एवं पालक संघ, जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़) ने पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल के विरुद्ध स्थानांतरण व निलंबन की मांग करते हुए बिंदुवार शिकायत दर्ज कराई है। उक्त शिकायत की गहन पड़ताल के लिए जांच समिति गठित की गई है, जिसे निर्देशित किया गया है कि वह एक सप्ताह के भीतर अपना जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय को सौंपे। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन

कलेक्टर ने अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है। समिति में निम्न अधिकारी शामिल किए गए हैं—

  • श्रवण कुमार टण्डन, अपर कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर सारंगढ़–बिलाईगढ़ (जांच अधिकारी)
  • जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़–बिलाईगढ़ (सदस्य)
  • विभावरी सिंह ठाकुर, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी (सदस्य)

संबंधित विभागों को दी गई सूचना

जांच समिति के गठन और जांच आदेश की जानकारी निम्न अधिकारियों/कार्यालयों को दी गई है—

  • संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इन्द्रावती भवन
  • संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
  • संबंधित अधिकारी/कर्मचारी
  • लक्ष्मी प्रसाद पटेल, प्राचार्य, पीएमश्री सेजेस सारंगढ़

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!