VIDEO: बच गई सपना चौधरी, नहीं तो?
Share on

कोरबा। डांसर सपना चौधरी के छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बवाल मच गया। डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम कोरबा में आयोजित किया गया था | कार्यक्रम के बाद होटल के कमरे में सोने गई डांसर सपना चौधरी के कमरे का दरवाजा तोड़ आयोजकों ने अंदर घुसने की कोशिश की। उनके स्टाफ और टीम के साथ भी मारपीट की। किसी तरह होटल मालिक के सहयोग और बिलासपुर से उनके परिचितों के सहयोग से सपना चौधरी और उनकी टीम को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस मामले में सपना चौधरी ने पुलिस अधीक्षक से लेकर,थाना प्रभारी तक लिखित शिकायत की है। वही होटल मालिक ने भी लूट और मारपीट की एफआईआर आयोजकों के खिलाफ दर्ज करवाई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कल राताखार कोरबा में स्थित जश्न रिसॉर्ट में चर्चित डांसर सपना चौधरी का स्टेज परफॉर्मेंस रखा गया था। सपना चौधरी इसमें शामिल होने के लिए कल दोपहर से अपनी टीम मेंबर के साथ पहुंची थीं। वह जश्न रिसॉर्ट के कमरा नंबर 306 में रुकी थीं। रात 11:00 बजे तक के रिसॉर्ट के गार्डन में डांसर सपना चौधरी का परफॉर्मेंस चला। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद सपना अपने कमरे में सोने चली गईं। उनके टीम मेंबर भी होटल में अपने– अपने कमरों में आ गए। आयोजक और उनकी टीम के सदस्य शराब के नशे में धुत्त थे और नशे में सपना चौधरी और उनकी टीम के सदस्यों से दुर्व्यवहार कर रहे थे और एक्ट्रेस को अलग-अलग एंगलों से अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए बाध्य कर रहे थे। सपना चौधरी ने औपचारिकता वश कुछ फोटो खिंचवाए भी। पर इसके बाद आयोजकों की हरकतें बर्दाश्त से बाहर होने पर वह अपने कमरें में सोने चली गईं।

Also Read – पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल: कांग्रेसी चाटना और काटना जानते हैं

इसके बाद आयोजकों के द्वारा सपना चौधरी और उनकी टीम के सदस्यों के कमरों के दरवाजे नशे में धुत्त होकर पीटे जाने लगे। वे लोग हमसे ज्यादा पैसा ली हो बोलकर गाली गलौज कर रहे थे और होटल में भी तोड़फोड़ करने लगे। टीम के सदस्यों और सपना के कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।

सपना ने बताया दरवाजा तोड़ने की कोशिश की,गोली मारने की धमकी दी

सपना चौधरी ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब मैं परफॉर्मेंस के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी तो अमित नवरंग लाल, अनिल द्विवेदी, युगल शर्मा तथा सुजल अग्रवाल ने मेरे कमरे के दरवाजे पर जोर-जोर से मारा, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और गंदी–गंदी गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी दी। मेरे स्टाफ के साथ मारपीट कर और भी लोगों को उकसाया। मेरे कमरे के बाहर भीड़ इकट्ठा थी। अगर मौके पर पुलिस नहीं आती और जश्न रिसॉर्ट के मालिक करनदीप सिंह ने हमारी मदद नहीं की होती तो मेरी और मेरी पूरी टीम की जान जा सकती थीं। सपना चौधरी ने अपनी जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक एसडीओपी और थाना प्रभारी से इन चारों व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

बिलासपुर के लोगों की मदद से होटल मालिक की गाड़ी में निकली सपना

मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी ने घटनाक्रम की जानकारी बिलासपुर के अपने परिचितों को दी। तब उन्होंने कोरबा के अपने परिचितों को मौके पर भेजा और होटल मालिक से बात कर लाइनअप किया। पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। लिहाजा सपना और उनकी टीम को कमरे से निकाल गया। चूंकि सपना और उनकी टीम के आने के लिए आयोजकों ने गाड़ियों की व्यवस्था की थी। पर आयोजकों से ही विवाद के बाद जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। जिसकी वजह से होटल जश्न रिसॉर्ट की मालिक की गाड़ियों से सपना और उनकी टीम को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल गया। हंगामे की वजह से सपना और उनकी टीम के सदस्यों ने खाना भी नहीं खाया था। उनके और टीम के लिए बिलासपुर के एक होटल में खाने की व्यस्था की गई। खाना खाने के बाद सपना आगे बढ़ी।

Also Read – VIDEO🛑: इंस्टा गुंडों की बारात निकली: बिलासपुर पुलिस ने रील माफियाओं को सिखाया सबक

होटल मालिक ने भी दर्ज करवाई एफआईआर

होटल के मालिक करणदीप सिंह ने भी अमित नवरंग लाल, अनिल द्विवेदी, युगल शर्मा तथा सुजल अग्रवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी एफआईआर में उन्होंने बताया है कि सपना और उनकी टीम के सदस्य जब कमरे में थे तो यह चारों दरवाजे को पीटते हुए हमसे ज्यादा पैसे लिए हो बोल कर अश्लील गाली गलौज कर रहे थे। कलाकारों द्वारा सूचना देने पर जब मैं और मेरा भाई पहुंचा तो चारों ने बाहर वालों का साथ देता है बोलकर हमसे भी मारपीट की और बीच बचाव करने पर होटल स्टाफ से भी मारपीट कर तोड़फोड़ की। इसके अलावा रिसॉर्ट के जीएम ऑफिस से वहां मौजूद महिला कर्मचारी को डरा धमका कर लैपटॉप, डीवीआर सेट और रिसेप्शन काउंटर से 10 हजार रुपए लूट लिए। मारपीट से मुझे,मेरे भाई,स्टाफ और साथियों को चोट लगी है और तोड़फोड़ से सात लाख रुपए का नुकसान किया है। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

Also Read – पुलिस की गुंडागर्दी


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!