Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG Crime News: VIDEO: बिलासपुर में नकली मसाले का बड़ा भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त

Share on

CG Crime News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मिलावटखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। शहर की प्रमुख थोक मंडी व्यापार विहार में राजस्व विभाग ने छापेमारी कर लाखों रुपये का नकली मसाला बरामद किया है। यह मसाला मशहूर ब्रांड ‘एवरेस्ट’ के नाम पर पैक कर बाजार में खपाने की तैयारी में था। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग ने बालाजी मूवर्स एंड पैकर्स नामक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर दबिश दी। मौके से बड़ी मात्रा में संदिग्ध मसाला और पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

ब्रांड नाम का दुरुपयोग

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

छापेमारी के दौरान मौजूद कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जब्त किया गया मसाला उनके ब्रांड का असली उत्पाद नहीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नकली मसाले को नामी ब्रांड की पैकिंग में भरकर बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं को आसानी से धोखा दिया जा सके।

गोदाम सील, कार्रवाई की तैयारी

अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित परिसर को सील कर दिया है और जब्त सामग्री का पंचनामा बनाया गया है। अब इस अवैध कारोबार से जुड़े संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

खाद्य सुरक्षा विभाग पर भी उठे सवाल

इस पूरे घटनाक्रम में एक बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर नकली मसाले का कारोबार चल रहा था, फिर भी खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। मिलावटखोरी पर निगरानी की जिम्मेदारी इसी विभाग की होती है, ऐसे में उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

बिलासपुर के व्यापार विहार इलाके में पहले भी नकली ब्रांडेड उत्पादों के बड़े मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में नकली डिटर्जेंट, चायपत्ती और सिगरेट की खेप भी जब्त की गई थी। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी असली जैसे दिखने वाले पैकेजिंग का इस्तेमाल कर ग्राहकों को भ्रमित करते थे।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!