CG Crime News: सिविल लाइन थाने के सामने दो गुटों में बवाल, VIDEO वायरल

Share on

CG Crime News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिविल लाइन थाना के सामने उर्स के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवकों ने एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर हमला करते और लात-घूंसे चलाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि संदल जुलूस के दौरान बाइक टकराने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, इसलिए तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित मजार में उर्स का आयोजन चल रहा है। इसी सिलसिले में अलग-अलग इलाकों से मुस्लिम समाज के लोग डीजे और ढोल-ताशों के साथ संदल और चादर चढ़ाने पहुंच रहे थे। शनिवार रात संदल जुलूस के दौरान बाइक टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट करने वालों को थाने लाई थी पुलिस, लेकिन नहीं हुई शिकायत

टीआई एसआर साहू के मुताबिक घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायल युवक सहित दोनों पक्षों के कुछ युवकों को थाने लाकर पूछताछ की थी। हालांकि दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया, जिसके चलते उन्हें छोड़ दिया गया।

वायरल वीडियो में दिखी मारपीट और चाकूबाजी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक हाथों में चाकू और डंडे लेकर एक-दूसरे को दौड़ाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सड़क पर जमकर मारपीट और हंगामा भी साफ नजर आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि उर्स के दौरान तारबाहर स्थित घोड़ादाना स्कूल के पास से संदल और चादर चढ़ाने के लिए एक टोली निकली थी। सिविल लाइन थाना के सामने डांस के दौरान पैर टकराने की बात पर विवाद शुरू हो गया।

इसी बीच हर्ष खांडे नाम का युवक चाकू लहराकर लोगों को डराने लगा। पुलिस के पहुंचते ही वह मौके से फरार हो गया था। बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं संदल की दूसरी टोली तालापारा सिविल लाइन क्षेत्र से निकली थी। मगरपारा चौक के पास अब्दुल अजीम खान नामक युवक हाथ में चाकू लेकर घूमता मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत कार्रवाई की है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!