Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG Crime News: खरीदी के बहाने ज्वेलरी शॉप से उड़ाईं साढ़े चार लाख के जेवर

Share on

CG Crime News: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ग्राहक बनकर पहुंचीं तीन महिलाओं ने एक सराफा दुकान से चालाकी से साढ़े चार लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना के बाद दुकान संचालक ने सीसीटीवी फुटेज के साथ सिविल लाइन थाना रामपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचीं महिलाएं

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

जानकारी के अनुसार, निहारिका क्षेत्र में अविल कुमार देवांगन की दिव्या ज्वेलर्स नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तीन अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचीं। उन्होंने पहले स्टाफ से सोने का लॉकेट दिखाने को कहा, फिर चेन देखने की मांग की। कर्मचारियों ने उनके सामने आभूषण निकालकर रख दिए। महिलाएं लगातार कर्मचारियों को बातचीत में उलझाती रहीं, जिससे स्टाफ का ध्यान दूसरी ओर चला गया। इसी दौरान उन्होंने बड़ी सफाई से दो चेन और दो लॉकेट गायब कर दिए।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

कुछ देर बाद महिलाएं दुकान से निकल गईं। उनके जाने के बाद संचालक को संदेह हुआ। जब सामान की जांच की गई तो सोने के आभूषण गायब मिले। इसके बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें पूरी वारदात कैद मिली। संचालक ने बताया कि चोरी हुए जेवरों का कुल वजन करीब 28 ग्राम है, जिनकी कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये है। घटना का संदेह करीब पांच मिनट बाद हुआ, लेकिन तब तक महिलाएं फरार हो चुकी थीं।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की पहचान की जा रही है। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

सराफा कारोबारियों को चेतावनी

पुलिस ने बताया कि इस तरह के गिरोह पहले भी सक्रिय रहे हैं। ये लोग ग्राहक बनकर दुकानों में आते हैं और बातचीत के दौरान कर्मचारियों का ध्यान भटकाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। सराफा कारोबारियों को सतर्क रहने, अतिरिक्त स्टाफ रखने और संदिग्ध ग्राहकों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!