CG High Court News: जल जीवन मिशन के कामकाज में लापरवाही और लेटलतीफी को लेकर डिवीजन बेंच ने जताई नाराजगी और ये कहा।
Share on

CG High Court News: बिलासपुर। हाई कोर्ट के स्वत: संज्ञान वाली जनहित याचिका की चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। पीआईएल की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा ने डिवीजन बेंच को बताया, जल जीवन मिशन के कामकाज के लिए केंद्र सरकार की ओर से अपने हिस्से की 50 प्रतिशत राशि अभी जारी नहीं हो पाई है। अधिवक्ता मिश्रा के जवाब के बाद बेंच ने प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है। जनहित याचिका की अगली सुनवाई के लिए डिवीजन बेंच ने 30 अप्रैल की तिथि तय कर दी है।

तय होगी जिम्मेदारी, जवाबदेही से कोई बच नहीं सकता

काम में हो रहे विलंब को लेकर डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताते हुए कहा, अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी, जिम्मेदारी से कोई बच नहीं सकता। अपनी जिम्मेदारी निभाने से किनारा करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

पहली सुनवाई मे इस तरह की सामने आई थी जानकारी

पीआईएील की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच के सामने जानकारी आई थी,बिलासपुर जिले में 33 गांव ऐसे हैं जहां केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिले के कई स्कूलों में भी कमोबेश कुूछ इस तरह की अव्यवस्था है। योजना के संचालन में केंद्र व राज्य सरकार की बराबरी की भागीदारी है।

दो साल से चल रही है पीआईएल पर सुनवाई

हाई कोर्ट के स्वत: संज्ञान वाली पीआईएल पर बीते दो साल से सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान एक सच ऐसा भी सामने आया कि जिले के एक गांव दैहानपारा में केवल 130 घरों को पानी की आपूर्ति की जा रही है, जो उस गांव की आबादी का मात्र 20 प्रतिशत है। कोर्ट ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रारंभ होने के बाद बिलासपुर सबसे विवादित जिला बना हुआ है।

बन्नाकडीह पंचायत में जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनको जल आपूर्ति के लिए कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। अधिकारियों ने दावा किया है कि सभी घरों में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है, हकीकत ये है, जिले के पूरे गांव में आजतलक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। जिन गांवा में जल जीवन मिशन के तहत पानी की आपूर्ति की जा रही है, वहां पंचायत द्वारा जारी किए जाने वाले बिल में भी विसंगतियाें की शिकायत मिल रही है। जल शुल्क के रूप में किसी गांव में 100 रुपये तो. किसी गांव में 80 रुपए लिया जा रहा है।


Share on

Related Posts

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Share on

Share onCG Transfer News: सारंगढ़। कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने एक आदेश जारी कर पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल का तबादलाशासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है।


Share on
Read More

CG Accident News: जिला कोर्ट के सामने तेज रफ्तार भारी वाहन ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को सिम्स CIMS ले जाया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share on

Share onCG Accident News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की सड़क हादसे में


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश

Read More »

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!