Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG IED BLAST NEWS: जंगल में ब्लास्ट से दहला बस्तर, IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद

Share on

CG IED BLAST: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार सुबह आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में लगाए गए विस्फोटक को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे।

ऑपरेशन के दौरान हुआ धमाका

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल की टीम छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कोरोसकोडा जंगल में सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाई गई आईईडी को डिफ्यूज करते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही भारी नुकसान हो गया।

तीन जवानों ने मौके पर तोड़ा दम

इस दर्दनाक हादसे में DRG के इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और संजय गढ़पाले शहीद हो गए। वहीं, एक अन्य जवान परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत रेस्क्यू कर इलाज के लिए कांकेर भेजा गया है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

लगातार चल रहा था एंटी-IED अभियान

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हाल के महीनों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह ऑपरेशन भी खुफिया सूचना के आधार पर चलाया जा रहा था, जिसके दौरान यह हादसा हुआ।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!