CG News: बिलासपुर में NH पर स्कॉर्पियो की छत पर बर्थडे सेलिब्रेशन, वायरल VIDEO के बाद पुलिस एक्शन

Share on

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाईवे और सार्वजनिक सड़कों पर रील बनाने और स्टंट करने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिनों से पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही पहले वाहन नंबर की जानकारी जुटाई जाती है, फिर आरटीओ से डिटेल लेकर संबंधित चालक तक पहुंचा जा रहा है। BMW और क्रेटा के बाद अब स्कॉर्पियो की छत पर बर्थडे मनाने का वीडियो चर्चा में है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक स्कॉर्पियो की छत पर केक काटते और पटाखे जलाकर बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और स्कॉर्पियो चालक को थाने बुला लिया।

वीडियो के आधार पर वाहन तक पहुंची पुलिस

रतनपुर-रायपुर सर्विस रोड पर स्कॉर्पियो की छत पर बर्थडे मनाने और आतिशबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा था। वायरल वीडियो की जांच के बाद कोनी पुलिस ने वाहन और उसमें शामिल लोगों की पहचान कर ली। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने CG 10 BP 3926 नंबर की स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। वाहन चालक और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर इस तरह स्टंट करना और वाहन की छत पर चढ़कर रील बनाना कानून का उल्लंघन है। इससे न सिर्फ वाहन सवारों बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। सार्वजनिक मार्गों पर इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!