Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG News: कोरबा CHC में OPD टाइम पर Birthday Celebration, मेडिकल स्टॉफ का VIDEO वायरल

Share on

CG News: कोरबा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों रील बनाने का जुनून कुछ अलग ही स्तर पर पहुंच गया है। नेशनल हाईवे पर महंगी गाड़ियों में स्टंट और बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद अब अस्पताल के भीतर रीलबाजी का वीडियो सामने आया है। कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल स्टाफ ने अस्पताल को ही बर्थडे सेलिब्रेशन का मंच बना दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में कार्यरत किसी कर्मचारी का जन्मदिन था, जिसे अस्पताल परिसर में ही धूमधाम से मनाया गया और उसका वीडियो भी तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियों की ओर किसी का ध्यान नहीं था। आरोप है कि ओपीडी समय में जब मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हुए थे, उसी दौरान डॉक्टर और स्टाफ जन्मदिन के जश्न और रील बनाने में व्यस्त थे। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

बीते दिनों से लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते कुछ दिनों से नेशनल हाईवे और सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाकर बर्थडे सेलिब्रेशन करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। गर्लफ्रेंड के साथ हाईवे पर खतरनाक ड्राइविंग, सनरूफ खोलकर डांस और बीच सड़क पर जश्न मनाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में युवती शैंपेन की बोतल उड़ाते हुए नजर आई थी, जबकि दूसरे वीडियो में स्कॉर्पियो के सामने डांस और स्टंट करते हुए रील बनाई गई थी।

हालांकि पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को जब्त किया और चालकों के खिलाफ केस भी दर्ज किए, लेकिन इसके बावजूद रील बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने का जुनून कम होता नजर नहीं आ रहा है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!