CG News: महिला ने आटो चालक पर बच्चियों से अभद्रता और छेड़छाड़ का लगाया गंभीर आरोप, सड़क पर लगी तमाशबीनों की भीड़
Share on

बिलासपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। एक महिला आटो ड्राइवर की सरेराह धुनाई करते नजर आ रही है। महिला का आरोप है कि आटो ड्राइवर ने बच्चियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की है। वीडियो में आटो ड्राइवर महिला के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते भी दिखाई दे रहा है। मामला छत्तीसगढ़ बिलासपुर सकरी थाने का है।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुस्साई महिला ने बीच सड़क पर एक ऑटो चालक के कॉलर पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस पूरे घटनाक्रम को राहगीरों में किसी ने मोबाइल के जरिए वीडियो बना लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह पूरा वाकया अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के मुताबिक, महिला का आरोप था कि ऑटो चालक ने मासूम बच्चियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की है।

गुस्से से तमतमाई महिला ने चालक को सरेआम गालियां देते हुए जमकर पिटाई कर दी। आटो चालक पूरे समय भीड़ के सामने हाथ जोड़कर खुद को निर्दोष बताते हुए रहम की भीख मांगता नजर आया। सड़क पर काफी देर तक चले इस ड्रामे के दौरान तमाशबीनों का जमावड़ा लगा रहा। पिटाई के बाद गुस्साई महिला “थाने चलो” चिल्लाते हुए आटो ड्राइवर को उसी के ऑटो में बिठाकर वहां से ले गई। इसके बाद आगे क्या कार्रवाई हुई,महिला ने थाने में आटो ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई या नहीं, बहरहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!