Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG Road Accident: तेज रफ्तार बस ने ली एडिशनल एसपी के चाचा की जान

Share on

CG Road Accident: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर मुख्य मार्ग बेलसरी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की जान चली गई। तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक के बीच हुई टक्कर इतनी भयानक थी कि 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम लीदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा किसी निजी काम से तखतपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बेलसरी मुख्य मार्ग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गोविंद महादेवा सड़क पर दूर जा गिरे।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन मौके पर पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!