Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG Viral Video: टैंकर से कुचलने के बाद बच्चे की मौत, CCTV आया सामने

Share on

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। एक तेज रफ्तार पानी टैंकर ने 15 साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद घायल बच्चा किसी तरह उठकर खड़ा हुआ, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसा राजधानी के सड्डू स्कूल के पास हुआ। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पानी टैंकर का पहिया बच्चे के ऊपर से गुजरने के बाद भी वह उठने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ कदम भी नहीं चल पाता और सड़क पर गिर जाता है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

मंगलवार 26 मई को बच्चा कंधे पर बैग टांगकर सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पानी टैंकर वहां पहुंचा और बच्चे को अपनी चपेट में लेते हुए आगे निकल गया। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बच्चा सड्डू के एलआईजी सेक्टर-1 इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोग बच्चे को बचाने दौड़े, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक वाहन लेकर भाग निकला।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

CCTV फुटेज के जरिए जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वायरल वीडियो में हादसे से ठीक पहले एक बाइक सवार भी नजर आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि बाइक की गतिविधि के चलते बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया होगा। जांच में यह बात भी सामने आई है कि दुर्घटना के तुरंत बाद सबसे पहले वही अज्ञात बाइक सवार मौके पर पहुंचा था। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!