Civil India News App Download

CG Crime News: लूट का विरोध करना पड़ा भारी, सराफा कारोबारी की हत्या

Share on

CG Crime News: पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा गौरेला मरवाही जिले में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने बाजार के बीचोंबीच वारदात को अंजाम दिया। घायल कारोबारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक पेंड्रा के कोटमी मुख्य बाजार में सराफा व्यापारी पप्पू प्रदीप सोनी की दुकान में तीन बदमाश लूट की नीयत से पहुंचे थे। आरोपियों ने दुकान के अंदर घुसने की कोशिश की, जिसका व्यापारी ने विरोध किया। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद पप्पू सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वारदात के बाद इलाके में फैली दहशत

दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस ने शुरू की बदमाशों की तलाश

पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!