Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG Crime News: ड्रोन का कमाल: जंगल में छिपे दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने आसमान से ढूंढ निकाला

Share on

CG Crime News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस को आधुनिक और सक्षम बनाने के लिए उसे नई तकनीकों से लैस किया जा रहा है। इसमें अत्याधुनिक हथियारों के साथ-साथ ड्रोन भी शामिल हैं। ड्रोन को मुख्य रूप से भीड़ नियंत्रण के लिए उपलब्ध कराया गया था, लेकिन पुलिस ने इसका उपयोग रात की गश्त में भी शुरू कर दिया है। इसी तकनीक का फायदा उठाते हुए पुलिस ने जंगल में भागे दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ड्रोन की सहायता से आरोपी की गिरफ्तारी का यह पहला मामला है। पुलिस ने बताया कि बेलगहना चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक मौके से फरार होकर जंगल में जा छिपा था। बेलगहना पुलिस ने दर्ज एफआईआर के हवाले से बताया कि 23 मई की शाम आरोपी रंजीत यादव ने 10 वर्षीया बालिका को घुमाने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और बेलगहना चौकी क्षेत्र के सक्तीबहरा में एक सुनसान खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

रात बीतने के बाद अगली सुबह आरोपी ने बच्ची को उसके घर छोड़ दिया। रातभर बच्ची की तलाश के बाद जब परिजन घर लौटे तो पीड़ित बालिका ने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई। इसके बाद 24 मई को पीड़िता के परिवार ने थाना कोटा जाकर शिकायत दर्ज कराई। थाना कोटा में आरोपी रंजीत यादव के खिलाफ धारा 64 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत मामला दर्ज कर 20 वर्षीय आरोपी की तलाश शुरू की गई जो सक्तीबहरा का रहने वाला है। इसी बीच पता चला कि वह जंगल में छिपा हुआ है। तब पुलिस ने सघन तलाशी अभियान के लिए ड्रोन का उपयोग करने का निर्णय लिया। ड्रोन से आरोपी की सटीक लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम ने उसे तत्काल दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!