Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG News: हाईस्पीड BMW में सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड ने किया डांस, वीडियो वायरल

Share on

CG News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लग्जरी BMW कार में सवार युवती का खतरनाक स्टंट सामने आया है। युवती चलती कार की सनरूफ खोलकर डांस करती दिखाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित चकरभाठा थाना इलाके की बताई जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार चालक युवक को पकड़कर BMW वाहन जब्त कर लिया। कार्रवाई के दायरे में आए युवक की पहचान शुभम विहार निवासी प्रतीक लूथर (36) के रूप में हुई है, जो एक रिटायर्ड फॉरेस्ट अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। वह ट्रेडिंग का काम करता है। बताया गया कि रविवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने निकला था, इसी दौरान स्टंटबाजी का वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

सनरूफ से बाहर निकलकर करती रही डांस

24 मई की रात BMW कार तेज रफ्तार में हाईवे पर दौड़ रही थी। इसी दौरान कार में बैठी युवती सनरूफ खोलकर बाहर निकली और डांस करने लगी। पीछे चल रहे किसी राहगीर ने इस खतरनाक स्टंट का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की कार्रवाई

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

सोशल मीडिया में वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार को जब्त कर लिया। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने चालक प्रतीक लूथर तक पहुंच बनाई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि ड्राइविंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!