CG Transfer News: कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने सेजेस पीएमश्री स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है, उनकी जगह स्कूल के सीनियर लेक्चरर को जिम्मेदारी सौंपी है। देखें कलेक्टर का आदेश
Share on

CG Transfer News: सारंगढ़। कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने एक आदेश जारी कर पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल का तबादलाशासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ कर दिया है। सेजेस पीएम श्री स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता अभय बैरागी को समस्त वित्तीय व प्रशासनिक प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

बता दें कि सेजेस पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ में अध्ययनरत् छात्रों एवं पालकों के द्वारा कक्षा शिक्षकों के विरूद्ध शिकायत की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने डीईओ को जांच कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। जांच के बाद डीईओ की रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने आदेश जारी किया है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में लिखा है, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला-सारंगढ़-विलाईगढ़ छग के 07.फरवरी 2026 को सौंपे पत्र के अनुसार सेजेस पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ में अध्ययनरत् छात्रों एवं पालकों के द्वारा कक्षा शिक्षकों के विरूद्ध शिकायत की गई है। जिसका जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

उक्त प्रकरण के जांच उपरांत विद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से एलपी. पटेल प्राचार्य सेजेस पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ को इस शैक्षणिक सत्र तक अस्थायी रूप से शासकीय हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़ मे संलग्न किया जाता है तथा उक्त अवधि मे संस्था के समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार अभय बैरागी वरिष्ठ व्याख्याता सेजेस पीएम श्री स्कूल सारंगढ़ को सौंपा जाता है।

जारी आदेश की इनको दी जानकारी

  • सचिव, छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग।
  • संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।
  • संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर छग।
  • जिला शिक्षा अधिकारी जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ।
  • जिला कोषालय अधिकारी जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ छग।
  • विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सारंगढ़।
  • प्रभारी प्राचार्य शास. हाई स्कूल दानसरा वि.ख. सारंगढ़।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!