रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के युवाओं को दिवाली गिफ्ट दिया है। शिक्षक बनने का सपना देखने वाले युवाओं का सपना अब साकार होगा। राज्य सरकार ने 4708 शिक्षकों की भर्ती का आदेश जारी कर दिया है। वित्त विभाग से सहमति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभाग के अवर सचिव ने डीपीआई को पत्र लिखा है।
Also Read – यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक 30 जुलाई से खा रहा जेल की हवा
माना जा रहा है कि शिक्षक भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल परीक्षा का आयोजन करेगा। शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन व्यापमं करेगा। वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती को लेकर जरुरी तैयारी शुरू कर दी जाएगी।








