CG Teacher Promotion News: शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, पात्रता सूची जारी; 23 फरवरी को आएगा अंतिम आदेश

Share on

जगदलपुर। शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। सूची के प्रकाशन के साथ ही हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है और अब सभी की निगाहें 23 फरवरी को जारी होने वाले अंतिम पदोन्नति आदेश पर टिकी हुई हैं।

संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण द्वारा जारी पात्रता सूची वरिष्ठता सूची दिनांक 1 अप्रैल 2024 के आधार पर तैयार की गई है। इस सूची में कुल 1595 शिक्षकों को पदोन्नति के लिए योग्य पाया गया है। इनमें सबसे अधिक संख्या टी-संवर्ग (एलबी) के शिक्षकों की है। इसके अलावा टी-संवर्ग (नियमित) और ई-संवर्ग के शिक्षक भी शामिल हैं। पात्रता सूची जारी होते ही विभागीय कार्यालयों में आवश्यक दस्तावेजों के संकलन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पदोन्नति की आगे की प्रक्रिया

विभाग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार पात्र शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली, चल-अचल संपत्ति विवरण और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रकरणों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। समिति की बैठक के बाद 23 फरवरी को शिक्षकों के पदोन्नति आदेश जारी किए जाएंगे।

काउंसलिंग और नई पदस्थापना

अंतिम आदेश जारी होने के बाद पदोन्नत शिक्षकों के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के माध्यम से शिक्षकों को उनकी नई पदस्थापना दी जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ताकि शिक्षक जल्द से जल्द नए पद पर कार्यभार ग्रहण कर सकें।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!