चोरनी कहा तो चार साल के भाई व दो साल की बहन को कुएं में धकेल दिया, मजाक का लिया ऐसा भयावह बदला
Share on

खैरागढ़ छुईखदान गंडई, केसीजी। 13 साल का उम्र क्या होता है, खेलने कूदने और मस्ती करने का। एक दूसरे को चिढ़ाने और मजे लेने का। पर यहां तो इसके ठीक उलटा हो गया। यह कहानी किसी हारर फिल्म से कम नहीं है। रिश्ते के मासूम भाई का 13 साल की बहन को चिढ़ाना इतना भारी पड़ गया कि मासूम की जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गई। चार साल के भाई ने मासूमियत के साथ बहन को चोरनी कह दिया। इस शब्द ने उसकी जान ले ली। उसके साथ उसकी छोटी बहन भी खौफनाक बदले का शिकार हो गई। 13 साल की लड़की ने ऐसा खौफनाक बदला लिया कि एक नहीं दो-दो मासूमों की विभत्स तरीके से हत्या कर दी।

खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिले में चार वर्षीय करण वर्मा और उसकी दो वर्षीय बहन राधिका उर्फ वैशाली की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया था। दो सगे भाई बहनों को मुंह के कपड़ा बांध कुएं में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 12 घंटे में ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बच्चों के रिश्ते की बहन ने चोट्टी (चोरनी) कहने पर भाई बहन को मुंह बांध कुएं में धकेला था। नाबालिग को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है और किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया है। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है।

Also Read – ज्वेलरी शॉप में चोरी के आरोप में सिकलसेल से पीड़ित की पुलिस पिटाई से मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

छुईखदान थाना क्षेत्र के झुरानदी गांव में कल शाम दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कृषक गजानंद वर्मा (30) और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा का चार वर्षीय पुत्र करण वर्मा और उनकी डदो वर्षीय बेटी वैशाली उर्फ राधिका वर्मा कल रविवार की दोपहर घर के बाहर अचानक खेलते खेलते गायब हो गए थे। दोनों की तलाश की जा रही थी। परिजन और गांव वालों ने पूरी बस्ती में और खेत खलिहानों में तलाश की पर काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का कही पता नहीं चल सका। तब पुलिस को सूचना दी गई।

जिस पर छुईखदान पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ कर ही रही थी कि कुछ ग्रामीणों ने गांव के पास बने एक पुराने कुएं से बदबू आने और कुछ संदिग्ध चीजों की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे और कुएं में दो बच्चों के शव होने की जानकारी हासिल की। काफी मशक्कत के बाद शव कुएं से बाहर निकाले जा सके। जब बच्चों के शव कुएं से बाहर निकल गए तो वहां चीख पुकार मच गई। मासूम बच्चों की लाश देख वहां मौजूद हर गांव वाला रो पड़ा।

Also Read – शराबी शिक्षक को जेडी ने किया निलंबित, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो हुआ था वायरल

कुएं से जब बच्चों के शव निकाले गए तब यह इतना भयावाह दृश्य था कि ग्रामीणों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। बच्चों के माता–पिता रोते–रोते बेसुध हो गए। मासूम बच्चों के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। हत्या की इस क्रूरता से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। आस के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल और अस्पताल दौड़ पड़े। बच्चों के शव का छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

नाबालिग ने कर दी हत्या

पुलिस को 13 साल की बालिका पर शक होने पर उसे कब्जे में लेकर मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ शुरू की। तब उसने बताया कि भाई करण उसे चोट्टी ( चोरनी) कहकर चिढ़ा रहा था। इसलिए उसे गुस्से आ गया। गुस्से में राहुल और उसकी बहन वैशाली को बाड़ी के कुएं ने धकेल दिया। पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालिका को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!