इंस्टाग्राम के ज़रिए युवती से फ्रेंडशिप: 26 लाख कैश समेत करोड़ रुपए से अधिक की ठगी

Share on

दुर्ग। पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से दोस्ती कर एक करोड़ की ठगी करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी तुषार गोयल खुद को कपड़े का बड़ा व्यापारी बताकर लोगों को विश्वास में लेकर धोखाधड़ी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420, 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पावर हाउस नंदिनी रोड निवासी शिकायतकर्ता ने छावनी थाने में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसकी पुत्री को विश्वास में लेकर करीब 18 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण हड़प लिए।

Also Read – रिटायर्ड आईएएस आलोक शुक्ला के घर ED की रेड: छग के 10 जिलों में चल रही छापेमारी

इसमें 2 नेकलेस, 2 चैन, 3 जेंट्स अंगूठी, 4 चूड़ी, 3 लेडीज अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमका, टॉप्स और डायमंड पेंडल सहित 165 ग्राम के जेवर शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी ने युवती की मां के नाम पर अलग-अलग बैंकों में जमा करीब 26 लाख रुपए की एफडी राशि भी धोखे से विश्वास में लेकर लड़की से निकलवा ली और रख लिए। साथ ही लड़की और उसके पिता के नाम पर चार दोपहिया वाहन फाइनेंस कराया और उन्हें भी कब्जे में ले लिया।आरोपी ने अन्य व्यक्तियों से कार दिलाने के नाम पर भी करीब 6.60 लाख रुपए की ठगी की थी।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दुर्ग शिक्षक नगर निवासी तुषार गोयल पिता गौरव गोयल (21 वर्ष) ने इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती कर उसे झांसे में लिया। उसे घुमाने लगा। विश्वास जीतने के बाद उसके परिवार से करोड़ों रुपए की ठगी की। प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ।

Also Read -,UPSC के अफसर लोकपाल के दायरे से हैं बाहर, UPSC है संवैधानिक निकाय

प्रेम जाल में फंसा की ठगी:–

आरोपी तुषार गोयल मात्र 21 वर्ष का है। उसने खुद को बड़ा कपड़ा व्यापारी बताया और इंस्टाग्राम में युवती से दोस्ती की। उससे घनिष्ठता बढ़ाई तथा उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाकर उसके माता-पिता के नाम के खाते और एफडी की राशि निकाल ली। लाखों रुपए के सोने के जेवरात भी ले लिए। चार नग दो पहिया वाहन भी फाइनेंस गर्लफ्रेंड के घर वालों के नाम पर करवा लिया। अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!