Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

VIDEO: दीवाली त्यौहार के ठीक पहले नगर निगम का बुलडोजर गरज रहा है

Share on

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम और बिलासपुर जिला पुलिस ने दीपावली से पहले कबाड़ियों के खिलाफ सफाई अभियान चलाया है। जिसके साथ निगाह पर पुलिस की संयुक्त टीमों ने आज सुबह से कबाड़ियों के ठिकानों पर दबिश दी है। कबाड़ियों के अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ने के साथ ही बाहर फैले समानों को जप्ती के अलावा नियमों के विपरीत कबाड़ दुकान संचालन करने पर सील करने की कार्यवाही की जा रही है।

Also Read – धोखाधड़ी के मामले में विधायक का साथी गिरफ्तार, विधायक फरार

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

दीपावली से पहले निगम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के अवैध कबाड़ दुकानों पर सफाई अभियान चलाया है। आज सुबह से पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने अरपा पार सरकंडा में अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत साइंस कॉलेज के सामने वाली गली चांटीडीह में स्थित संतोष रजक के कबाड़ी दुकान पर पुलिस और निगम की टीम पहुंची। यहां दुकान के अवैध हिस्से पर निगम की टीम ने बुलडोजर चला ढहा दिया। बता दे कि संतोष रजक के खिलाफ पुलिस ने कई बार आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। हाल ही में कुछ दिनों पहले भी सरकंडा थाना में संतोष रजक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई थी।

Also Read – VIRAL VIDEO🛑: शराबी शिक्षक: क्लास रूम में उतारे कपड़े

संतोष रजक के चांटीडीह के दुकान के अलावा बहतराई रोड पर बनाए गए दुकान में भी निगम की टीम कार्यवाही करने के लिए पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार दुकानों के सामने सड़क पर समान फैला कर रखने वाले कबाड़ियों के सामान जप्त किए गए। इसके अलावा अवैध कंस्ट्रक्शन पर बुलडोजर चलाया गया। कार्यवाही के दौरान अरपा पार सरकंडा के 29 दुकानों को सील करने की कार्यवाही भी की गई। विस्तृत जानकारी निगम कार्यवाही पूरी होने के बाद उपलब्ध करवाएगी। वही कार्रवाई के दौरान कुछ अवैध कबाड़ दुकान चलाने वालों ने बिना नोटिस कार्यवाही करने का आरोप भी निगम पर लगाया।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – बदला स्थानीय अवकाश

वही निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद अगले चरण में बनवा पर में अवैध रूप से बने 85 मकानों पर भी बुलडोजर चलाने की निगम की प्लानिंग है। इसके लिए इन मकानों में रहने वाले परिवारों को पहले अटल आवास में मकान एलॉट कर शिफ्ट करवाया गया है। जिसके बाद बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की जाएगी।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!