दो पेज के सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा…प्रिंसिपल ने बदनाम करने और स्कूल से निकालने की दी थी धमकी.

Share on

जशपुर | फांसी लगाकर जान देने वाली नौवीं की 15 वर्षीया छात्रा ने सुसाइड से पहल दो पेज का मार्मिक पत्र छोड़ा है। जिसमें उसने आरोपी प्राचार्य कुलदीप टोपनो के प्रताड़ना और गंदी नीयत के बारे में लिखते हुए कहा है कि जिस दुनिया में लड़कियों की इज्जत नहीं उस दुनिया में जी कर क्या करूंगी। प्राचार्य द्वारा गंदे नीयत से छूने और बदनाम करने तथा स्कूल से निकालने की धमकी तथा सेक्सुअल हरासमेंट की बात भी छात्रा ने लिखी है।

प्रिंसिपल की छेड़खानी से आत्महत्या करने वाली 15 वर्षीया छात्रा ने दो पेज के सुसाइड नोट में अपनी मार्मिक कहानी लिखी है। छात्रा ने बताया है कि प्राचार्य कुलदीप टोपनो एक नीच इंसान है,वह लड़कियों को गलत टच करने के साथ ही उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूता है। छात्रा का भी कमर पकड़ कर प्राचार्य ने छेड़छाड़ की थी। अपनी व्यथा छात्रा ने रो– रोकर अपनी सहेलियों को बताया था। आरोपी प्राचार्य ने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि किसी को घटना के संबंध बताया तो तुम्हे और तुम्हारी मां को बदनाम कर दूंगा,साथ ही स्कूल से भी निकाल दूंगा। जिससे व्यथित होकर छात्रा ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Also Read – शराब तस्करी से जुडे इंटरस्टेट तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

23 नवंबर को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो ने थाना बगीचा में सूचना दर्ज कराया था कि, उसके स्कूल की कक्षा 09 वीं की 15 वर्षीय छात्रा, स्कूल के ही कक्षा 12 वीं की स्टडी रूम में शाम करीबन 05.00 बजे से 06.00 बजे के मध्य , साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है, जिसे कि स्कूल की ही एक अन्य छात्रा के द्वारा देखे जाने पर, सूचक कुलदीप टोपनो जो कि उक्त निजी स्कूल का प्रिंसिपल भी है को, सूचित करने पर उसके द्वारा, फांसी के फंदे में लटकी छात्रा को उतारकर को, इलाज हेतु शासकीय हॉस्पिटल बगीचा लाया गया , जहां डॉक्टरों के द्वारा जांच उपरांत, छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पर तत्काल थाना बगीचा में मर्ग क्रमांक 162/25 कायम कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा फोरेंसिक एक्सपर्ट , सीन ऑफ क्राइम के अधिकारी सलीम कुजूर व वीडियो ग्राफर नवीन प्रजापति तथा गवाहों की उपस्थिति में शव पंचनामा की कार्यवाही की गई, छात्रा के शव के पंचनामा के दौरान पुलिस के द्वारा मृत छात्रा के पहने कपड़े की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृत छात्रा के द्वारा स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को एक नीच इंसान होना, कुलदीप द्वारा सभी लड़कियों से गलत व्यवहार करना, लड़कियों के साथ गलत टच करना, कमर पकड़ना, प्राइवेट पार्ट्स को छूना तथा प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के द्वारा मृत छात्रा का भी कमर पकड़ना लिखा गया था व घटना के संबंध में रो रो कर सबको बताना लिखा गया था।सुसाइड नोट में उक्त बातों को ही लेकर आत्महत्या करने के संबंध में लेख करते हुए, अपने कुछ सहेलियों का नाम भी उल्लेखित किया गया था। पुलिस के द्वारा सुसाइड नोट को गवाहों के समक्ष, परिजनों को दिखाया गया, जिनके द्वारा पुष्टि की गई कि उक्त लिखावट मृतिका छात्रा की ही है।

Also Read – पत्नी का केस जिताने वाले रामनिवास साहू खुद हारे, डिवीजन बेंच ने क्रमोन्नति की याचिका खारिज की

मृत छात्रा के शव के पंचनामा के पश्चात पुलिस के द्वारा मृतक छात्रा की डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। जांच के दौरान पुलिस के द्वारा जब निजी स्कूल के अन्य शिक्षक स्टॉफ व अध्ययनरत छात्राओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि, घटना दिनांक को जब मृत छात्रा , स्कूल के कक्षा 12 वीं में झाड़ू लगा रही थी, इसी दौरान आरोपी प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के द्वारा गलत नियत से उसके कमर को छुआ गया था, जिससे वह अत्यंत दुखी थी, घटना के संबंध में रो रो कर उनको बताई थी, और बताई थी कि घटना के संबंध में किसी को बताने पर आरोपी प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के द्वारा, स्कूल से निकालने की बात भी कही गई थी।

विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा स्कूल स्टॉफ व अध्ययनरत छात्राओं के कथन के आधार पर, स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के विरुद्ध मृत छात्रा के सुसाइड नोट में लगाये गए आरोप की पुष्टि होने पर, पुलिस के द्वारा आरोपी प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो के विरुद्ध थाना बगीचा में 74,108 व जे जे एक्ट की धारा 75 तथा 08 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल को अपराध कायमी के पश्चात गिरफ्तार कर लिया गया है, सुसाइड नोट में आए तथ्यों के आधार पर आगे की विवेचना की जाएगी।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!