DPI ने JD को लिखी चिट्ठी, पदोन्नत होने वाले लेक्चरर की मांगी जानकारी
Share on

रायपुर। हाई कोर्ट के फैसले के बाद डीपीआई ने ई संवर्ग के 1378 व्याख्याताओं को प्राचार्य के पद पर पदोन्नत करने की तैयारी शुरु कर दी है। डीपीआई ने प्रदेशभर के संभागीय संयुक्त संचालकों जेडी को पत्र लिखकर प्राचार्य के पद पर पदोन्नत होने वाले शिक्षकों की जानकारी मांगी है। देखे डीपीआई का आदेश

डीपीआई ने जेडी को पत्र लिखकर कुछ इस तरह की जानकारी मांगी है। लिखे पत्र में यह सब है। प्राचार्यों की पदस्थापना काउंसिलिंग के माध्यम से किये जाने हेतु पदोन्नत प्राचार्य जो वर्तमान में व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) तथा प्रधान पाठक पूर्व माध्य. शाला है, उनकी पदस्थापना के संबंध में त्रुटि रहित जानकारी पूर्व में प्रेषित पत्र के साथ संलग्न प्रपत्र 1, प्रपत्र 2 एवं प्रपत्र 3 अनुसार परीक्षणोपरांत Kruti dev 010 में हार्ड एवं साफ्ट कॉपी में उपलब्ध करायी गयी है।

Also Read – राज्य सरकार व सतीश जग्गी की याचिका खारिज, सीबीआई की याचिका का स्वीकार

उपरोक्त उपलब्ध करायी गई जानकारियों के प्रपत्र 1, प्रपत्र 2 एवं प्रपत्र 3 में यदि 01 नंवबर, 2025 की स्थिति में यदि किसी प्रकार का कोई परिवर्तन हों तो उसकी जानकारी पृथक से तैयार कर (प्रपत्र-1, प्रपत्र 2 एवं प्रपत्र 3 में) दिनांक 10 नवंबर 2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे आपके कार्यालय के स्थापना के सहायक संचालक एवं संबंधित जिलों के कक्ष लिपिकों को अनिवार्य रूप से इस कार्यालय में गठित समिति के समक्ष जमा कराया जाना सुनिश्चित करें। उपरोक्त प्रपत्र-2 में (रिक्त पद) पूर्व में प्रेषित जानकारियों में यदि कोई शाला सेजेस है (हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम) परन्तु सेजेस (हिन्दी/ अंग्रेजी माध्यम) नहीं लिखा गया हो तो, उसकी संशोधित जानकारी प्रपत्र-2 में ही पृथक से देवें ।

हाई कोर्ट के फैसले के बाद शुरू हुई शुरू हुई उल्टी गिनती

गुरुवार को हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने ई संवर्ग के व्याख्याताओं की पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने रिटायर शिक्षक नारायण प्रकाश की याचिका को खारिज कर दिया है। बीते तीन महीने से प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत होने वाले शिक्षकों की नजरें हाई कोर्ट की ओर लगी हुई थी। हाई कोर्ट के फैसले के बाद डीपीआई ने पदोन्नति को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

Also Read – राज्य सरकार ने कहा- PG Rule 2025 को विधि विभाग ने दे दी है मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!