फिल स्टील एंड पावर लिमिटेड कैम्पस में ट्रेलर ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत
Share on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फिल स्टील एंड पावर लिमिटेड कैम्पस में भीतर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। मजदूरों व कर्मचारियों का बयान ले रही है। घटना को लेकर निरतू के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्लांट परिसर के आसपास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है।

Also Read – आरोपियों पर लगाया 5 लाख का जुर्माना, पीड़िताओं को मुआवजा राशि लौटाने का दिया निर्देश

बिलासपुर शहर से लगे ग्राम निरतू में फिल स्टील एंड पावर लिमिटेड का संचालन किया जा रहा है। प्लांट प्रवीण झा का है। आज सुबह प्लांट कैम्पस में ट्रेलर की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई है। मृतक मजदूर का नाम खगेश पटेल बताया जा रहा है। घटना की भयावहता ऐसी कि मृतक का शव देखकर दिल दहला जाए। ट्रेलर ड्राइवर वाहन को पीछे कर रहा था। वाहन के पीछे खगेश खड़ा हुआ था। ट्रेलर के पिछले चक्के की चपेट में आने से खगेश जमीन पर गिर गया और उसके गिरते ही ट्रेलर तेजी के साथ उसे रौंदता हुआ पीछे चला गया। ट्रेलर की चपेट में आने से खगेश पटेल का शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

जिसने भी खगेश को देखा, उनका तो दिल ही दहल गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। गुस्साई भीड़ ने प्लांट परिसर और सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा को लेेकर चिंता जताई। ग्रामीणों ने दोषी पर एफआईआर दर्ज करने के अलावा मृत कर्मचारी के परिजनों को मुआवजा की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। ट्रेलर ड्राइवर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Also Read – काम के बहाने महिला से हेड मास्टर करने लगा छेड़छाड़, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मृतक खगेश नाबालिग तो नहीं

घटना के बाद इस बात की चर्चा छिड़ी हुई है कि मृतक खगेश पटेल नाबालिग था। नाबालिग प्लांट परिसर में मजूदरी करता था या यूं ही वहां आ गया था। इस बात की भी चर्चा हो रही है। सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर खगेश नाबालिग था और प्लांट में मजदूरी करता था तो श्रम नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है। जांच के बाद स्थिति साफ होगी।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!