High Court News: जॉली LLB 3 के गाने भाई वकील है, पर रोक लगाने वकील ने लगाई याचिका
Share on

जबलपुर। याचिकाकर्ता स्वयं अधिवक्ता हैं। गाने और टीचर को लेकर आपत्ति जताई है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता ने अपनी याचिका में लिखा है कि फिल्म में वकील का रोल कर रहे अभिनेता नेक बैंड पहनकर नाच गा रहे हैं। याचिका के अनुसार नेक बैंड वकालत पेश की गरिमा,जिम्मेदारी और गंभीरता और दायित्व को इसी अंदाज में निर्वहन करने का प्रतीक है। गाने में फिल्म निर्माता से लेकर अभिनेता ने वकालत पेशे को तार-तार कर दिया है। यह वकालत पेश की गरिमा के प्रतिकूल है और आपत्तिजनक है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता ने सिनेमैटोग्राफ अधिनियम का हवाला देते हुए कहा है कि सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 5B के सिद्धांतों का सीधा-सीधा उल्लंघन है। इस तरह का चित्रण और फिल्मांकन अपमानजक है। याचिका के अनुसार गाने में अश्लीलता के अलावा अपमानजनक और आपत्तिजनक बोल हैं। यह अधिवक्ताओं के साथ ही आम जनता की भावनाओे को आहत करने वाला है। इस तरह के गाने और फिल्मांकन से युवाओं पर विपरीत असर पड़ेगा।

गाने के प्रदर्शन, प्रसारण और प्रसार पर रोक लगाने की मांग
याचिकाकर्ता ने संवैधानिक व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (a) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पूर्ण रूप से निरपेक्ष नहीं है। यह अनुच्छेद 19(2) के तहत शालीनता, नैतिकता और न्यायालय की अवमानना रोकने जैसे आधारों पर सीमित है। याचिकाकर्ता ने गाने के प्रदर्शन, प्रसारण और प्रसार पर रोक लगाने की मांग करते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड CBFC को गाने का प्रमाणपत्र वापस लेने निर्देशित करने की मांग की। पीआईएल की अगली सुनवाई के लिए डिवीजन बेंच ने 9 सितंबर की तिथि तय कर दी है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इसी तरह की याचिका को कर दिया था खारिज
इसी तरह की एक याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दायर की गई थी। मामले की सुनवाई जस्टिस संगीता चंद्रा और जस्टिस बृजराज सिंह की डिवीजन बेंच में हुई थी। डिवीजन बेंच गाने भाई वकील हैं, में ऐसा कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं है,जिस पर अदालत को हस्तक्षेप करना पड़े। डिवीजन बेंच ने यह भी माना कि गाने के बोल से वकीलों के पेशेवर आचरण में कोई हस्तक्षेप नहीं हो रहा है। इन टिप्पणियों के साथ बेंच ने याचिका खारिज कर दी थी।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!