ज्यूडिशियल अफसरों के तबादले: हाई कोर्ट ने जारी किया तबादला आदेश
Share on

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने प्रशासनिक आवश्यकता के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ जिला न्यायाधीशों एवं सिविल जजों के तबादले का आदेश जारी किया है। यह तबादले हायर ज्यूडिशियल सर्विस और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कैडर में किए गए हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

हायर ज्यूडिशियल सर्विस के अंतर्गत डॉ. ममता भोजवानी को कोरबा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सरिता दास को मनेंद्रगढ़ में द्वितीय जिला न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है। रश्मि नेताम का दुर्ग से धमतरी स्थानांतरण किया गया है, जबकि श्रुति दुबे को मनेंद्रगढ़ से बिलासपुर भेजा गया है। इसी क्रम में अमित राठौर को सारंगढ़ और यशोदा नाग को कोंडागांव में जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ किया गया है।

Also Read – FIR रद्द करने दायर की थी याचिका, हाई कोर्ट ने किया खारिज

हाई कोर्ट द्वारा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) वर्ग में भी कई महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं। खुशबू जैन का महासमुंद से गरियाबंद, प्रणव वैद्य का धमतरी से बिलासपुर और लव कुमार लहरे का कोरबा से रामानुजगंज स्थानांतरण किया गया है। सुनिति नेताम को कांकेर से सारंगढ़ भेजा गया है, जबकि सागर चंद्राकर को कटघोरा में नई पदस्थापना दी गई है। गीतांजलि कश्यप का महासमुंद से बिलासपुर तबादला किया गया है। इसके अलावा राजधानी रायपुर में भी न्यायिक अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। रायपुर न्यायिक क्षेत्र में प्रज्ञा सिंह, सुहासिनी ठाकुर, चंद्रप्रताप सिंह और प्रीति पालीवाल को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Also Read – मुंगेली एसपी ने एक निरीक्षक,सात उपनिरीक्षक समेत 45 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है.

हाई कोर्ट द्वारा जारी यह तबादला आदेश प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और न्यायिक कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सभी संबंधित न्यायिक अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!