कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर: 6 की मौत: घायलों की संख्या ज़्यादा
Share on

बिलसापुर | बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन की टक्कर तेज रफ़्तार माल गाड़ी से हो गई। हादसे में पैसेंजर ट्रेन के तीन डिब्बे प्रभावित हुये हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 दर्जन से ज़्यादा यात्री घायल हो गये। मौके पर पुलिस और रेलवे की टीम पहुंची है। रेस्क्यू जारी है। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना बिलसापुर के लालखदान की है।

Also Read – DEO ने आचार संहिता के दौरान खरीदे फर्नीचर, जांच की मांग को लेकर कमिश्नर शिकायत

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे की टीम और स्थानीय पुलिस पहुंची है। घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा पैसेंजर ट्रेने आज यात्रियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान बिलासपुर-कटनी सेक्शन में सामने से आ रही माल गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पैसेंजर ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतर गये। यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन के डिब्बे इस हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। यह हादसा लाल खदान के पास हुआ है। घटना स्थल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ओवरहेड वायरिंग और सिग्नलिंग सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। तकनीकी टीमें मरम्मत और ट्रैक क्लियरेंस का काम कर रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था शुरू की है।

वहीं अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि टक्कर कैसे हुई। रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक संभावना है कि सिग्नलिंग सिस्टम की गड़बड़ी या मानवीय त्रुटि के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आपातकालीन संपर्क:
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
पेंड्रा रोड – 8294730162
कोरबा – 7869953330


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!