Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

मंत्री के निज सहायक की पत्नी का बीच सड़क बर्थडे सेलिब्रेशन

Share on

चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सहायक और चिरमिरी के भाजपा नेता राजेंद्र दास ने बीच सड़क पत्नी का बर्थडे सेलीब्रेट किया। वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर कार खड़ी कर केक काटा और आतिशबाजी भी की गई। कांग्रेस ने सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर कर सवाल उठाया है। कांग्रेस ने पूछा क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए है?

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निज सहायक राजेंद्र दास ने अपनी पत्नी का बर्थडे सेलिब्रेशन चिरमिरी की सड़क पर किया। लग्जरी कार की बोनट पर केक काटा गया और जमकर आतिशबाजी की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – VIDEO🛑: द बर्निंग कार

हाई कोर्ट निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है और ऐसे कई मामलों में सख्त टिप्पणी भी की है। इसके बाद भी सड़कों पर सेलिब्रेशन का सिलसिला जारी है। कांग्रेस ने भाजपा नेता की पत्नी का सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर शेयर किया है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

कांग्रेस ने लिखा- “स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष निज सहायक राजेंद्र दास, जो खुद भाजपा नेता भी हैं, सड़क पर खुलेआम पत्नी का जन्मदिन मना रहे हैं। पटाखों और आतिशबाजी के बीच सड़क को निजी जागीर बना दिया गया। क्या हाईकोर्ट का नियम सिर्फ आम जनता के लिए है? भाजपा नेताओं और उनके सहायकों पर नियम लागू नहीं होता क्या?”

Also Read – शिक्षक दंपति निकले घोटालेबाज: सस्पेंड

राजेंद्र दास ने ये कहा


इस मामले में राजेंद्र दास ने कहा कि कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है। पहली बात तो चिरमिरी में कोई नेशनल हाईवे की सड़क नहीं है, दूसरी बात की पटाखे सड़क पर नहीं घर के सामने गली में फूटा है। वह भी पटाखे मैं नहीं फोड़ा, यह पटाखे मेरे करीबी फोड़े हैं, केक भी सड़क पर नहीं काटा गया है। श्याम बिहारी जायसवाल के आफिशियल निज सहायक प्रकाश शुक्ला हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों के बीच ज्यादा पैठ राजेंद्र दास की हैं। इस लिहाज से वे चर्चित हैं। MCB जिले के भाजपा नेताओं के अनुसार राजेंद्र दास भाजपा के किसी पद पर नहीं हैं। वे मंत्री से सीधे जुड़े हैं।

Also Read – 3 IPS को जाना होगा जेल ?


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!