MDM में लापरवाही बरतने वाले हेड मास्टर सहित तीन टीचर को कर दिया है सस्पेंड, चीफ सिकरेट्री ने हाई कोर्ट को दी जानकारी।
Share on

बिलासपुर। MDM मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरतने वाले एमडीएम प्रभारी, संकुल समन्वयक और हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। चीफ सिकरेट्री ने शपथ पत्र के साथ कुछ इस तरह की जानकारी हाई कोर्ट में दी है। बता दे कि मीडिया रिपोर्ट को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में सुनवाई प्रारंभ की है। बीते सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने चीफ सिकरेट्री काे नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ विस्तृत जवाब पेश करने का निर्देश दिया था।

Also Read – अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य मृतक कर्मचारी के परिवार को तत्काल आर्थिक राहत देना है। लंबी अवधि के बाद योजना की भावना ही समाप्त हो जाती है

मंगला के शासकीय माध्यमिक स्कूल में बच्चों को खराब गुणवत्ता वाला मिड-डे मील परोसे जाने के संबंध में प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट को हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है। जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने चीफ सिकरेट्री काे नोटिस जारी कर शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने का निर्देश दिया था। डिवीजन बेंच के निर्देश पर चीफ सिकरेट्री ने जवाब पेश करते हुए बताया कि एमडीएम में लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। एमडीएम बनाने वाली स्व सहायता समूह से काम छीनकर दूसरे समूह को जिम्मेदारी दी गई है। एमडीएम की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

मंगला के मिडिल स्कूल में बच्चों को 12 सितंबर 2025 को गुणवत्ताहीन मिड डे मील परोसा गया था। डिवीजन बेंच ने चीफ सिकरेट्री से जवाब मांगने के साथ ही बिलासपुर डीईओ को नोटिस जारी कर जांच का निर्देश दिया था। जांच में पाया गया कि हेडमास्टर सावित्री शर्मा को कल्याणी स्व-सहायता समूह, मंगला द्वारा बच्चों को निम्न गुणवत्ता वाला भोजन परोसे जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना नहीं दी। इस कारण खराब मिड-डे मील परोसे जाने की घटना हुई। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर, संयुक्त संचालक, शिक्षा ने 17 सितंबर 2025 को हेडमास्टर सावित्री शर्मा को निलंबित कर दिया था।

Also Read – वर्चस्व की लड़ाई में दागी गोली, सात शूटर खाएंगे जेल की हवा

मिड मिल इंचार्ज और संकुल समन्वयक सस्पेंड

शपथ पत्र में चीफ सिकरेट्री ने कोर्ट को बताया कि डीईओ ने 7 अक्टूबर 2025 को कल्याणी स्व-सहायता समूह, मंगला के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर और डीपीआई को जांच रिपोर्ट भेज दी थी। मिड-डे मील वितरण में खराब गुणवत्ता की सूचना नहीं देने के कारण संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर ने संकुल समन्वयक चंद्रकांत कश्यप को 10 अक्टूबर और मिड डे मील प्रभारी भावना तिवारी को 11 अक्टूबर को निलंबित कर दिया ।

बिल्हा एबीईओ सहित एक और टीचर को नोटिस

मिड डे मील की निगरानी में लापरवाही के आरोप में बिल्हा की सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता ध्रुव को 10 अक्टूबर 2025 को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। शिक्षक एलबी भावना बाजपेयी को मिड डे मील टेस्ट रजिस्टर में भोजन चखने के बाद उचित टिप्पणी नहीं करने पर 11 अक्टूबर 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कमिश्नर निगम ने 9 अक्टूबर 2025 को मिड डे मील का प्रबंधन बिलासपुर के पहल ग्रुप को सौंप दिया है।

Also Read – पूर्व चेयरमैन टामन सिंह के बेटे,बहू सहित चार को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत

कोर्ट कमिश्नर करेंगे बिलासपुर व रायगढ़ जिले के स्कूलों की पड़ताल

डिवीजन बेंच ने बिलासपुर और रायगढ़ जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मघ्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की पड़ताल करेंगे। इसके बाद दोनों जिलों की विस्तृत रिपोर्ट डिवीजन बेंच के समक्ष पेश करेंगे। चीफ सिकरेट्री ने कोर्ट को बताया कि मिड डे मील की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिलासपुर के डीईओ ने 25 सितंबर 2025 को समूहों की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। डीपीआई ने मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने प्रदेशभर के डीईओ को पत्र लिखकर जरुरी हिदायत दी है।


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!