Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

मुंह पर पोती लिपस्टिक , जूते की पहनाई माला, सड़क पर कराया उठक– बैठक

Share on

रायगढ़। रायगढ़ बलवा कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने से पहले पुलिस ने जुलूस निकाला। आरोपी के मुंह पर लिपस्टिक पोत और गले में माला पहना बीच सड़क पर कान पकड़ उठक बैठक करवाया गया। अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

Also Read – एसडीएम के बाबू को ACB ने एक लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा, घर के बाहर फेंक दिए रुपए

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

27 दिसंबर को तमनार में जिंदल ग्रुप के कोल ब्लॉक को लेकर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान आक्रोशित हुई भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। महिला थाना प्रभारी कमला पुसाम पर भीड़ ने हमला करते हुए पिटाई कर दी थी। इस दौरान भागते हुए एक महिला आरक्षक खेत में गिर गई। जिसके आरोपियों ने कपड़े फाड़ते हुए वीडियो भी बना लिया। इस दौरान महिला आरक्षक हाथों से कपड़े संभालते हुए छोड़ देने की गुहार लगाती रही पर आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और महिला आरक्षक को चप्पल भी दिखाने लगे।

घटना का वीडियो वायरल होते ही प्रदेश घर में बवाल मच गया। प्रदेश भर में इसकी तीखी आलोचना हुई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की। पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें अदालत ले जाते समय महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस गाड़ी को घेर कर जमकर बवाल मचाया और आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। दूसरे चरण में तीन आरोपी और गिरफ्तार किए गए। वही अब छठवें और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मामले में कुल 10 आरोपी शामिल थे। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई है।

Also Read – शराब घोटाला केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट से चैतन्य बघेल को जमानत

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

घटना का मुख्य आरोपी चित्रसेन साव था। जिसे गिरफ्तारी के बाद सिग्नल चौक से न्यायालय तक महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान उसके चेहरे पर चारों तरफ लिपस्टिक पोत दी गई और चप्पलों की माला पहना उनको पैदल घुमाया गया। आरोपियों से बीच सड़क पर उठक–बैठक करवाते हुए वर्दी फाड़ना पाप है,पुलिस हमारी बाप है के नारे लगवाए गए। जिसका सोशल मीडिया में अब वीडियो वायरल हो रहा है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

मंगल राठिया,प्रेमसिंह राठिया, वनमाली राठिया,कीर्ति श्रीवास, चिनेश खमारी सभी निवासी आमगांव शामिल है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!