Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

नशे में धुत लड़खड़ाते पहुंचा स्कूल और धड़ाम से गिर गया, बच्चों ने उठाया और कुर्सी पर बैठाया

Share on

बिलासपुर। शराबी प्रधान पाठक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हेड मास्टर में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा और स्कूल परिसर में ही नशे में लड़खड़ा कर धड़ाम से गिर गया। बच्चों ने उसे संभाला और कुर्सी पर लाकर बैठाया। हेड मास्टर के इसरवैये की ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। शराबी हेड मास्टर का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। प्रधान पाठक शराब पीकर स्कूल पहुंच गया। नशे में इतना धुत्त था कि ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहा था। जब लड़खड़ा कर स्कूल कैम्पस में धड़ाम से गिर गया। तब बच्चों ने उसे संभाला। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यवाही की बात करने की बात कहा है।

Also Read – राज्य सरकार ने कहा- PG Rule 2025 को विधि विभाग ने दे दी है मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

पूरा मामला मस्तूरी ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला नेवारी का है। यहां प्रधान पाठक के पद पर हितेंद्र तिवारी पदस्थ है। अक्सर वह शराब के नशे में स्कूल आते हैं। गुरुवार को भी वह शराब पीकर स्कूल पहुंचे कुछ देर बाद इसी हालत में लड़खड़ाते हुए स्कूल से बाहर निकल गए। उन्हें देखकर बच्चे भी उनके पीछे निकल गए। वह इतने नशे में थे कि अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। बाहर आते ही वह लड़खड़ा कर स्कूल परिसर में ही जमीन पर गिर पड़े। नशे में धुत्त प्रधान पाठक अपने पैरों पर भी नहीं खड़े हो पा रहे थे। शराबी शिक्षक को बच्चों ने संभाला पर वह दोबारा गिर पड़े। इसका वीडियो स्कूल के पास मौजूद किसी ग्रामीण ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

Also Read – DPI ने JD को लिखी चिट्ठी, पदोन्नत होने वाले लेक्चरर की मांगी जानकारी

शराबी शिक्षक के हरकतों की जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी स्कूल पहुंचे। ग्राम नेवारी के सरपंच प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने इसकी शिकायत बीईओ से की है। सरपंच प्रतिनिधि ने शिकायत में लिखा है कि प्रधान पाठक हितेंद्र तिवारी अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं। इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को सूचना दी गई है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे ने इस इस संबंध में मीडिया से कहा कि मैंने भी यह वीडियो देखा है। यह एक गंभीर विषय है। ऐसे शिक्षक शैक्षणिक कार्य के लायक नहीं है और उन पर निश्चिततौर पर कार्रवाई की जाएगी।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!