रिटायर्ड शिक्षकों के पेंशन में अड़ंगे लगाने वाले सहायक संचालक को राज्य शासन ने किया निलंबित
Share on

रायपुर। रिटायर्ड शिक्षकों के पेंशन प्रकरण में अड़ंगे लगाना, शिक्षकों से दुर्व्यहार करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा में पदस्थ सहायक संचालक राकेश शर्मा, (मूल पद प्राचार्य) को अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।

सहायक संचालक के व्यवहार व अड़ंगेबाजी से परेशान आर. सोमेश्वर राव, सेवानिवृत्त व्याख्याता जिला बलौदाबाजार-भाटापारा ने स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि पेंशन प्रकरण को सहायक संचालक द्वारा जानबूझकर रोक दिया है। फाइल आगे बढाने के लिए रिश्वत मॉगने के अलावा दुर्व्यवहार करने की गम्भीर शिकायत की थी। शिकायत की जांच के लिए विभाग के अफ़ज़रों की टीम गठित की गई थी। जांच में शिकायत के सही पाए जाने के बाद अपनी अनुशंसा के साथ जांच टीम ने रिपोर्ट विभाग को सौंप दी थी। रिपोर्ट के आधार पर अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक संचालक राकेश शर्मा को निलंबित कर दिया है।

Also Read – व्यापम के शेड्यूल में शिक्षक भर्ती का जिक्र तक नहीं

अवर सचिव ने अपने आदेश में लिखा है कि शिकायती पत्र 03.अक्टूबर 2025 में राकेश शर्मा, (मूल पद प्राचार्य) सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा के विरूद्ध गंभीर आरोप लगाया गया है, जिसके अनुसार राकेश शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशान करने, दुर्भावना पूर्वक कार्य करने, डराने धमकाने तथा पेंशन प्रकरण के निराकरण के लिये धनराशि मांगने की शिकायत की गई है।

Also Read – शिक्षक ने पकड़ी प्रिंसिपल की गिरेबां: मामला पहुंचा थाने, डीईओ से भी शिकायत

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त सेवानिवृत्त परिलाभ का भुगतान सेवानिवृत्त दिनांक को दिये जाने के निर्देश हैं। जिसका अनुपालन राकेश शर्मा द्वारा नहीं कर, सेवानिवृत्त कर्मचारी को परेशान एवं पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु धनराशि की मांग करना, धनराशि लेना भ्रष्ट आचरण है। राकेश शर्मा का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार है। राज्य शासन द्वारा, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् राकेश शर्मा, (मूल पद प्राचार्य) सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए, इनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा संभाग), रायपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में राकेश शर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Also Read – सिकरेट्री की नाराजगी पड़ी भारी, पीएमश्री स्कूल की प्राचार्य निलंबित


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!