स्कूल में शराबी मेम; कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Share on

जांजगीर। बलौदा विकासखंड के स्कूल में प्रधान पाठिका नशे की हालत में उपस्थित हुई। यहां बच्चों को पढ़ाना छोड़ टेबल पर पैर रखकर सो गई। वही स्कूल के बच्चे भोजन के बाद घर भाग गए। मामला सामने आने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लिया है। शराबी प्रधान पाठिका को तत्काल निलंबित कर दिया गया। वही बीईओ– बीआरसी को कलेक्टर ने पर्यवेक्षण में लापरवाही पर नोटिस थमा दिया है।

Also Read – फ्रॉड कर बनाई प्रापर्टी, पुलिस ने कुर्क की संपत्ति

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा, जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला लेवई, विकासखंड बलौदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, छात्रों एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से प्राप्त जानकारी में यह पुष्टि हुई कि विद्यालय की प्रधान पाठिका हीरा पोर्ते 19 सितम्बर को नशे की हालत में विद्यालय में उपस्थित थीं।

इस गंभीर कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए हीरा पोर्ते को सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा निर्धारित किया गया है।

Also Read – चार टीचर सस्पेंड: ज्वाइनिंग में बरती लापरवाही

कलेक्टर ने मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदा और बीआरसी बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे आदतन शिक्षकों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रारंभ की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि शिक्षा व्यवस्था की मर्यादा और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!