शराब के नशे में आता था स्कूल, गुटखा खाने का भी है शौकीन, डीईओ ने किया निलंबित
Share on

बिलासपुर। स्कूल परिसर में शराब के नशे में शिक्षकों का आना अब भी जारी है। कल से ही मस्तूरी ब्लाक के एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मस्तूरी ब्लाक में एक शराबी शिक्षक को डीईओ ने शराब के नशे में स्कूल आने और बच्चों के बीच गुटखा खाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।

मस्तूरी ब्लाक के शासकीय जनपद प्राथमिक शाला परसदा में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर अनुरंजन कुजूर पदस्थ हैं। उन पर आरोप है कि शराब पीकर स्कूल आते हैं और सार्वजनिक रूप से गुटखा का भी सेवन करते हैं। शाला परिसर को नशा एवं तंबाकू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। स्कूल में नशा एवं तंबाकू का सेवन करने से छात्र-छात्राओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके अलावा अध्यापन कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ मस्तूरी को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में मामले की पुष्टि और बीईओ के रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने सहायक शिक्षक एलबी अनुरंजन कुजूर को निलंबित कर दिया है।

Also Read – सुप्रीम कोर्ट ने कहा, लापरवाही बरतने पर मुख्य सचिव सहित इन अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

डीईओ द्वारा जारी निलंबन आदेश में लिखा है कि अनोरंजन कुजूर सहायक शिक्षक एलबी का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण 1965 के नियम 3 के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। बीईओ मस्तूरी से प्राप्त शिकायत की पुष्टि वीडियो से होता है जिसमें शिक्षक मनोरंजन कुजूर स्वयं ही गुटखा खाना स्वीकार कर रहे हैं। शिक्षक का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील 1966 के नियम का उल्लंघन है। अनुरंजन कुजूर सहायक शिक्षक को निलंबित कर किया जाता है। निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी जिला बिलासपुर नियत किया गया है।

Also Read – देशभर के स्पेशल और जिला कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, पीड़ित मुआवजा भुगतान के संबंध में जारी करें विशिष्ट आदेश

ऐसे सात शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

बिलासपुर जिले के अलग-अलग ब्लाक के स्कूलों में अब तक सात शिक्षकों पर निलंबन की गाज गिरी है। शराब के नशे में स्कूल आना और शैक्षणिक माहौल को पूरी तरह अस्त-व्यस्त करने वाले इन शिक्षकों पर डीईओ ने निलंबन की कार्रवाई की है। शराब के नशे में स्कूल आने वाले शिक्षकों का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इन सब बातों का शैक्षणिक वातावरण में गहरा असर पड़ रहा है। बहरहाल ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर विभाग ने भी सख्त रूख अपनाया है।


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!