शिकायकर्ता महिला की छोटी बहन आई सामने, बहन पर लगाई गम्भीर आरोप
Share on

रायपुर। आईपीएस रतन लाल डांगी के खिलाफ यौन शोषणा का आरोप लगाने वाली एएसआई की पत्नी की छोटी बहन अब सामने आ गई है। छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। छोटी बहन का दावा है कि उसकी बड़ी बहन पहले से ही झूठ बोलने वाली रही है। उसने तो पिता को भी नहीं छोड़ा। जब पिताजी ने पैसे नहीं दिए तब पिता पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा दी थी। छोटी बहन ने बताया कि उस पर और उसके पति के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट तथा मारपीट की झूठी शिकायत दर्ज करवा दी थी।

Also Read – हाई कोर्ट का फैसला: आपराधिक मामले में बरी होने से विभागीय कार्यवाही नहीं होगी समाप्त

महिला की छोटी बहन के अनुसार दीदी ने 2003 में कोरबा, पसान थाना थाना में पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया था। वर्ष 2011 में बालको थाना में उसके तथा पति के खिलाफ मारपीट तथा एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। आईपीएस पर आरोप लगाने वाली उसकी दीदी शुरू से ही झगड़ालू और आपराधिक प्रवृत्ति की रही है।

आईपीएस रतन लाल डांगी

छोटी बहन ने बताया कि जब वह महज सातवीं कक्षा में पढ़ रही थी, दीदी ने पिता से पैसों की मांग की थी। पैसे नहीं मिलने पर उसने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज करा दिया। शादी के बाद उसने अपने एएसआई पति के साथ भी लगातार झगड़े किए, मारपीट की और आत्महत्या करने कोशिश की। इस पूरे मामले को लेकर कोरबा पुलिस पूर्व की शिकायतों की जांच के बाद आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Also Read – AUDIO VIRAL🛑: ऑडियो वायरल: IPS डांगी यौन शोषण: छोटी बहन ने खोली पोल

डांगी ने कहा- आरोप झूठे, मानसिक आघात से गुजर रहा परिवार

आईपीएस रतन लाल डांगी का कहना है कि महिला की छोटी बहन का जो बयान सामने आए हैं उसके मुताबिक उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा पूरे मामले को गैर जिम्मेदाराना तरीके से तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। आईपीएस अफसर ने कुछ लोगों पर छवि धूमिल करने कोशिश करने का आरोप लगाया है। अफसर के अनुसार झूठी और भ्रामक रिपोर्ट के चलते वे तथा उनका परिवार गहरे मानसिक आघात से गुजर रहा है। पत्नी व्यथित और मानसिक रूप से आहत है। अफसर के अनुसार उनका रिकॉर्ड हमेशा निष्कलंक रहा है, और महत्वपूर्ण पदो के लिए अग्रणी अधिकारियों में रहे हैं।


Share on

Related Posts

CG Police Transfer: SP ने जारी किया 69 पुलिस कर्मियों का तबादला आदेश

Share on

Share onकोरिया | कोरिया जिले में टीआई, एसआई, एएसआई सहित 69 पुलिस कर्मियों के तबादला सूची जारी हुआ है। एसपी ने तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश को तत्काल


Share on
Read More

CG High Court News: सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने के फैसले को किया रद्द, पढ़िए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार और सिंगल बेंच के फैसले पर क्या टिप्पणी की है।

Share on

Share onबिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार को बिलासपुर हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने और पांच साल


Share on
Read More

बड़ी खबर

CG Gariaband News: छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले में जानलेवा लापरवाही आई सामने, निमोनिया पीड़ित मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में रखे सिलेंडर का आक्सीजन खत्म हो गया, पढ़िए आगे क्या हुआ?

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!