Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का शेड्यूल व्यापम ने जारी कर दिया है.

Share on

रायपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा सीजी टेट 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने परीक्षा आवेदक से लेकर परीक्षा तक की तिथियां जारी कर दी है। संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ शंकर नगर रायपुर के द्वारा 12 नवंबर को भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भराना शुरू भी हो गए हैं।

व्यापम द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार कल गुरुवार 13 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन पत्र भराना शुरू हो चुके हैं। आठ दिसंबर सोमवार को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। 9 दिसंबर से 11 दिसंबर शाम 5:00 बजे तक के त्रुटि सुधार किया जा सकता है। अगले वर्ष 1 फरवरी रविवार को परीक्षा की संभावित तिथि घोषित की गई है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – नोटिस के बाद भी नौकरी पर नहीं आने वाले समिति प्रबंधक बर्खास्त

परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली से पांचवी तक के कक्षाओं में अध्यापन हेतु सुबह 9:30 से 12.15 तक परीक्षा होगी। वही कक्षा छठी से आठवीं तक की कक्षाओं में अध्यापन हेतु दोपहर 3 से 5:45 तक परीक्षा होगी। व्यापम की वेबसाइट पर 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

20 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर जांजगीर– चांपा, जशपुरनगर, कांकेर,कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर,राजनंदगांव, बलौदा बाजार, बालोद,कोंडागांव सूरजपुर जिलों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में पूरी तरह से छूट मिलेगी।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – बिहार चुनाव 2025 LIVE: NDA की 200+ सीटों की ऐतिहासिक जीत के पीछे क्या है पूरा गणित?

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में सभी शिक्षकों को अध्यापन कार्य के लिए एक निश्चित समयावधि के भीतर टेट पास होना अनिवार्य कर दिया है। टेट पास नहीं होने से वर्षों से नौकरी करने के बावजूद भी नौकरी जा सकती है। लिहाजा टेट परीक्षा का महत्व शिक्षक की नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं के अलावा जो पहले से नौकरी कर रहे हैं, उन शिक्षकों के लिए भी बढ़ गया है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!