Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

…तो नपेंगे कलेक्टर

Share on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कलेक्टर्स कांफ्रेंस ले रहे हैं। 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स से साफ कहा, गड़बड़ी मिली तो सीधेतौर पर कलेक्टर जिम्मेदार होंगे।

Also Read – पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल: कांग्रेसी चाटना और काटना जानते हैं

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

सीएम ने राज्य में 15 नवंबर सेहिने वाली धान खरीदी के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने फिर चेताया और कहा, धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर जिम्मेदार* होंगे। सीएम ने प्रभारी सचिवों को जिलों में धान खरीदी की पैनी निगरानी करने की बात कही। ऐसे केंद्र जहां गड़बड़ी होती है और प्रशासन की नजरों में संवेदनशील है, ऐसे केंद्रों की गहन निगरानी जोर दिया। सीएम ने कहा पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ हो धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था। तस्करों पर नजर रखने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनाती बढ़ाने जे अलावा अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी बरतने का निर्देश दिया।

Also Read – 3 IPS को जाना होगा जेल ?

इस पर फोकस

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →
  • विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के पंजीयन की हो सुगम व्यवस्था।
  • कलेक्टरों को विशेष शिविरों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश।
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में न छूटें कोई पात्र किसान।
  • योजना का लाभ दिलाने समय सीमा निर्धारित कर काम करें कलेक्टर
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन की कमिश्नर करें समीक्षा।
  • बस्तर और सरगुजा संभाग में संवेदनशीलता के साथ विशेष फोकस करें अधिकारी।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!