Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

VIRAL VIDEO: महिला बाउंसर्स की दादागिरी

Share on

कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा में आउटसोर्सिंग कंपनी के ऑफिस में महिला बाउंसरों ने युवक की पहले जमकर पिटाई कर दी और फिर शर्ट भी फाड़ दिए।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला बाउंसरों ने युवक की पहले जमकर पिटाई कर दी और फिर कपड़े भी फाड़ दिए। महिला बाउंसरों की दादागिरी का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। घटना कुसमुंडा क्षेत्र स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी नीलकंठ के कैम्पस में हुई।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

Also Read – VIDEO: दिल तो पागल है

पीड़ित युवक का कहना है कि कंपनी ने उसे प्रमोशन देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। इसी बात को रखने के लिए वह शनिवार को ऑफिस गया था, जहां महिला बाउंसरों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। वायरल वीडियो में 3-4 महिला बाउंसर्स इंडियन आर्मी की कंमाडो वाली टी-शर्ट पहनी हुई हैं। सभी मिलकर युवक को पीट रही है। आखिर में युवक की शर्ट पकड़कर खींचकर ले जाती दिखाई दे रही है। कंपनी का कहना है कि युवक नशे में था। उसने ऑफिस में मारपीट की है। कुसमुंडा थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। एक महीने के अंदर कुसमुंडा क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। इससे पहले महिला बाउंसरों ने भू-विस्थापितों से बदसलूकी की थी। इसका भी वीडियो सामने आया था। महिला किसानों से हटने कह रही थी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने महिला बाउंसरों की भर्ती पर रोक लगाने और कार्रवाई की मांग की है।

Also Read – …तो नपेंगे कलेक्टर

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

महिला बाउंसरों पर कार्रवाई की मांग

बैठक में किसानों को रोकने महिला बाउंसरों को रखने का भी विरोध हुआ। स्थानीय लोगों ने जल्द ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। महिला बाउंसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

Also Read – कमाल का चोर

इस तरह आ रहे कमेंट्स


सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे महिला बाउंसरों की दादागिरी बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं ने आर्मी की टी-शर्ट पहनी है, जिसमें देश का तिरंगा बना हुआ है। ये सेना का अपमान है। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने महिला बाउंसरों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग करते हुए कंपनी को पत्र लिखा है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!