ट्रेन एक्सीडेंट में लोको पायलट सहित 11 की मौत, 20 घायल, आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर
Share on

बिलासपुर। कोरबा पैसेंजर ट्रेन कोरबा से बिलासपुर की सफर पर था। ट्रेन अपनी गति से दौड़ रहा था। एक-एक कर स्टेशन पीछे छुटते चले जा रहे थे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में उतरने वाले यात्री भी उतरने की तैयारी करने लगे थे। स्टेशन महज आठ किलोमीटर ही दूर था। यह दूरी इतनी लंबी हो गई कि 11 यात्रियों की सफर पूरी ही नहीं हो पाई। ट्रेन का यह सफर जिंदगी की आखिरी सफर साबित हो गई। उनको क्या पता था कि आठ किलोमीटर पहले मौत मालगाड़ी के रूप में बहाना बनाकर खड़ी है।

जोरदार टक्कर और सबकुछ खत्म सा हो गया। एक मासूम के सिर से मां और पिता दोनों का साया उठ गया है। परिजन अब तो मन ही मन यही सोच रहे हैं कि काश आठ किलोमीटर की दूरी किसी तरह सुरक्षित तय कर लिए होते तो आज हम सब साथ होते। नियति को कुछ और ही मंजूर था। भीषण हादसे ने लोको पायलट सहित 11 लोगों की जान ले ली है। 20 यात्री घायल हैं। इनमें से आधा दर्जन से अधिक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

Also Read – कोरबा लोकल ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर: 6 की मौत: घायलों की संख्या ज़्यादा

कोरबा से यात्रियों को लेकर निकला पैसेंजर ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 77 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था। बिलासपुर पहुंचने के लिए बस आठ किलोमीटर की दूरी तय करना बाकी था। पलक झपकते ही यह भी पूरी हो जाती। पर ऐसा नहीं हो पाया। पैसेंजर ट्रेन सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतना भयानक की पैसेंजर ट्रेन के तीन डिब्बे मालगाड़ी के वैगन पर चढ़ गए। हादसे में सबसे पहले लोको पायलट ने अपनी जान गंवाई। लोको पायलट सहित 11 यात्रियों की मौत हो गई है। घायलों में आधा दर्जन से ज्यादा यात्रियों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। वे भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

घायलों का रेलवे के अलावा शहर के अलग-अलग प्राइवेट अस्पाल में इलाज चल रहा है। 77KM दूरी तय कर चुकी थी ट्रेन, 8KM पहले मालगाड़ी से टकराई, डिब्बे के ऊपर चढ़ा इंजन ट्रेन में मृतकों के परिजनों के अलावा घायलों को मुआवजा देने की घोषणा रेलवे ने कल ही कर दी थी। देर रात छत्तीसगढ़ सरकार ने भी मदद की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा की घोषणा कर दी है।

मंगलवार की शाम 4 बजे कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू लोकल ट्रेन मिडिल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना की वजह ऑटो सिग्नल फेल होना माना जा रहा है। कोरबा से आने वाली मेमू लोकल गतौरा और बिलासपुर के बीच हेमा नगर ब्रिज के पहले मालगाड़ी से टकरा गई। पीछे से आकर मेमू ने मालगाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था कि मेमू के इंजन और डब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए और डब्बे चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद रेलवे के अलावा बिलासपुर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक तौर पर 6 मौतों की जानकारी रेलवे ने दी थी।

Also Read – जींस पहनने पर शिक्षक को चेंबर से भगाने वाले जेडी का तबादला

पर अब 11 मौतों की पुष्टि रेलवे ने की है। इसके अलावा 20 घायल हुए हैं। घायलों का इलाज सिम्स, रेलवे हॉस्पिटल, अपोलो, एलाइट,जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों को तत्काल अनुग्रह राशि के रूप में 50 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान की गई है। रेलवे ने मृतकों के लिए दस लाख,गंभीर घायलों के लिए पांच लाख और सामान्य घायलों के लिए एक लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। राज्य सरकार ने भी दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के निःशुल्क और समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

रेल दुर्घटना पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की प्रतिक्रिया

मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने कूदकर बचाई जान

मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर ने कूद कर अपनी जान बचाई। मौत को बेहद करीब से देखा। मेमू के लोको पायलट विद्या सागर की मौत हो गई। साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद डिब्बे को गैस कटर से काटकर उनके शव को बाहर निकाला गया है। असिस्टेंट लोको पायलट को गंभीर स्थिति में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ट्रेन मैनेजर और असिस्टेंट लोको पायलट की स्थिति गंभीर:–:

ट्रेन एक्सीडेंट में असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज और ट्रेन मैनेजर हरबंश को गंभीर चोटे आई हैं। उनका इलाज अपोलो अस्पताल में जारी है। दोनों को सर,पैर और छाती में चोट आई है। दोनों की स्थिति नाजुक है। रेलवे के अधिकारियों ने अपोलो पहुंच दोनों के हाल चाल जाना।

Also Read – क्रमोन्नत वेतनमान को लेकर एक हजार से ज्यादा शिक्षकों ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका

सुबह तक चला रेस्क्यू, डटे रहे कलेक्टर व एसएसपी

रेस्क्यू कार्य तड़के सुबह तक चलता रहा। आईजी संजीव शुक्ला,कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह,निगमायुक्त अमित कुमार,एसडीएम मनीष साहू मौके पर डटे रह कर रेस्क्यू कार्य का सुपरविजन करते रहे। गैस कटर से डब्बे को काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया। दस से अधिक एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद रही जो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाती रही।

ऑटो सिग्नलः 100 मीटर के अंतर से चलती है गाड़ियां

लालखदान के पास जिस जगह दुर्घटना हुई है, वहां से बिलासपुर और आगे चांपा रूट में जयरामनगर के आगे तक ऑटो सिग्नल शुरू हो चुका है। इसकी वजह से एक ही रूट पर ट्रेनें 100 मीटर के अंतराल में एक के पीछे एक चलती हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। एक्सीडेंट के पीछे के कारणों को लेकर इस बात की चर्चा हो रही है कि एक्सीडेंट के वक्त ऑटो सिग्नल सिस्टम फेल हुआ होगा या फिर लोको पायलट ने सिग्नल को ओवरशूट किया हो।

Also Read – DEO ने आचार संहिता के दौरान खरीदे फर्नीचर, जांच की मांग को लेकर कमिश्नर शिकायत

ट्रेन हादसे में 11 की मौत 20 घायल

रेलवे हादसे में मृतक जिनके शव सिम्स में है

1 अर्जुन यादव पिता स्वर्गीय लक्ष्मण यादव उम्र 35 वर्ष पता देवरी खुर्द (मर्च्यूरी सिम्स)
(7047634483,9755213838 के. भास्कर राव)

2 मानमती यादव 60- 65 लगभग (अर्जुन यादव की सास) (मर्च्यूरी सिम्स)

3 मृतक लव शुक्ला पिता रमाकांत शुक्ला उम्र 43 वर्ष पता बुधवारी बाजार सक्ती (7879441258) मर्चुरी सिम्स

4 एक शव अज्ञात सिम्स में

Also Read – पत्नी व भतीजे को हाई कोर्ट ने दी जमानत, परिजनों ने पुलिस पर आर्गेनाइज क्राइम में फंसाने का लगाया आरोप

    रेलवे अस्पताल में इनकी हुई मौत

    1.शीला यादव
    2.प्रिया चंद्रा
    3.विद्या सागर
    4.प्रमिला वस्त्रकार
    5 अंकित अग्रवाल

    जिला अस्पताल में इनकी हुई मौत

    1.रंजीत प्रभाकर ग्राम कोसा थाना मुलमुला जांजगीर
    2.अज्ञात महिला

    ये हैं घायल यात्राी, आधा दर्जन की हालत गंभीर

    1. मथुरा भास्कर, स्त्री, आयु 55 वर्ष
    2. चौरा भास्कर, पुरुष, आयु 50 वर्ष
    3. शत्रुघ्न, पुरुष, आयु 50 वर्ष
    4. गीता देबनाथ, स्त्री, आयु 30 वर्ष
    5. मेहनिश खान, स्त्री, आयु 19 वर्ष
    6. संजू विश्वकर्मा, पुरुष, आयु 35 वर्ष
    7. सोनी यादव, स्त्री, आयु 25 वर्ष
    8. संतोष हंसराज, पुरुष, आयु 60 वर्ष
    9. रश्मि राज, स्त्री, आयु 34
    10. ऋषि यादव, आयु 2 वर्ष
    11. तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, आयु 60 वर्ष
    12. अराधना निषाद, स्त्री, आयु 16 वर्ष
    13. मोहन शर्मा, पुरुष, आयु 29 वर्ष
    14. अंजूला सिंह, स्त्री, आयु 49 वर्ष
    15. शांता देवी गौतम, स्त्री, आयु 64 वर्ष
    16. प्रीतम कुमार, पुरुष, आयु 18 वर्ष
    17. शैलेश चंद्र, पुरुष, आयु 49 वर्ष
    18. अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष, आयु 54 वर्ष
    19. नीरज देवांगन, पुरुष, आयु 53 वर्ष
    20. राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, आयु 60 वर्ष

    आपातकालीन संपर्क

    • बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
    • चांपा – 8085956528
    • रायगढ़ – 9752485600
    • पेंड्रा रोड – 8294730162
    • कोरबा – 7869953330
    • उसलापुर – 7777857338


    Share on

    Related Posts

    CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

    Share on

    Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


    Share on
    Read More

    CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

    Share on

    Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


    Share on
    Read More

    बड़ी खबर

    Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

    Read More »

    About Civil India

    © 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

    error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!