Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

Transfer Breaking: गोलीकांड: SP ने पुलिस महकमे में किया प्रशासनिक सर्जरी

Share on

Transfer Breaking: जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करही गोली कांड के मास्टर माइंड व प्रमुख आरोपी के गिरफ्तार होते ही, जिले के एसपी विजय कुमार पांडेय ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। एसपी ने जिले के थाना, चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया है। जारी तबादला आदेश में थाना प्रभारी शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनीडीह, अजाक, चौकी नैला, पंतोरा, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी सहित TI- 04, SI -05 एवं ASI -02 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है।

कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने जिले में 04 थाना प्रभारियों, 02 चौकी प्रभारी एवं 01 पुलिस सहायता केंद्र प्रभारियों का तबादले किए गए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के तहत निरीक्षक 04, उपनिरीक्षक 05 एवं 02 सहायक उप निरीक्षक अधिकारियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया है। पुलिस विभाग के इस कदम को कानून-व्यवस्था में कसावट लाने और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है, इस प्रकार के समय- समय पर किए जाने वाले तबादले से कार्य में नई ऊर्जा और जवाबदेही बढ़ती है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!