बिलासपुर | धनगुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थीहिरिया सिंह साहब सिंधी कॉलोनी से प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी चालीस दिन का जपजी साहब का अखंड पाठ नियमित रूप से चल रहा है. यह कार्यक्रम गुरु नानक देव जी के 556 वे प्रकाश उत्सव पर आयोजित किया गया है. जिसमें 30 अक्टूबर से नियमित रूप से प्रभात फेरी निकाल जा रही है. जिसका समापन 5 नबंबर को गुरु नानक जयंती के दिन किया जाएगा. आज धन गुरु नानक दरबार में नगर विधायक अमरअग्रवाल ने आकर मत्था टेका एवं जनकल्याण के लिए अरदास कराई
प्रभात फेरी धन गुरु नानक दरबार से होते हुए सिंधी कॉलोनी मध्य नगरी चौक, आजाद नगर पहुंची. यहां पर पंचायत के पदाधिकारीयो एवं समाज के लोगों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया. आज प्रभात फेरी गुरुद्वारा से आरंभ होकर अर्चना बिहार नेहरू नगर से होते हुए कारगिल चौक से वापस पहुँची. 5 नवम्बर को गुरु नानक जयंती के दिन प्रभात फेरी दरबार से राजेंद्र नगर से गिजरेगी . देवकीनंदन चौक पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा स्वागत किया जाएगा. पुराना पुल से होते हुए सरकंडा पहुंचने पर पूज्य सिंधी पंचायत सरकंडा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा.

तत्पश्चात नए पुल से होते हुए नेहरू चौक,सिंधी कॉलोनी धन गुरु नानक दरबार पहुंचेगी. सभी से आग्रह है इस पुनीत कार्य में शामिल होकर लाभ प्राप्त करें. कार्यक्रम को सफल बनाने में दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी,सोनू लालचंदानी, पूर्व पारशद सुरेश वाधवानी , प्रकाश जाग्यासी ,नानक पंजवानी राजकुमार कलवानी ,दिलीप जगमालानी ,नरेश मेहरचांदनी, चंदू मोटवानी, भोजराज नरवानी, मेघराज नारा ,अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी ,विकास बजाज, गंगाराम सुखीजा ,वार्ड पारशद कंचन सुरेश वाधवानी, अनीता नारवानी ,पलक हरजपाल ,कंचन दोहरा,पलक माखीजा,सोनिया कलवानी ,ज्योति हिंदूजा ,वर्षा सुखीजा, कशिश जैसवानी बलराम रामानी,अविनाश हिंदूजाआदि अनेक सेवादारी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं.








