विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच जमकर हुआ विवाद
Share on

बिलासपुर | बिलासपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेताओं के बीच विवाद का नजारा देखने को मिला। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच जमकर विवाद हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर दोनों नेता आपस में भिड़ गए। इस बीच दोनों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई।

Also Read – चोरनी कहा तो चार साल के भाई व दो साल की बहन को कुएं में धकेल दिया, मजाक का लिया ऐसा भयावह बदला

दरअसल, बिलासपुर में आज बीजेपी ने यूनिटी मार्च का आयोजन किया था। तिफरा से यात्रा निकली ही थी कि, मार्च में शामिल बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे आपस में भिड़ गए। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ फर्स्ट लाइन में चलने को लेकर ये विवाद हुआ। बीजेपी प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के बगल में खड़ी हो गईं और साथ में चलने लगी। इससे बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला को जगह नहीं मिल पाई।

Also Read – पीएम के लिए मांग रहा था रिश्वत,एसएसपी ने किया सस्पेंड

विधायक शुक्ला तोखन साहू के पीछे सेकेंड लाइन में चलने लगे। कुछ दूर चलने के बाद जब सुशांत फर्स्ट लाइन में तोखन साहू के बगल में आने की कोशिश करने लगे, बीजेपी प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे इससे भड़क गईं। दोनों के बीच सरेराह विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोंक झोंक हुई। दोनों एक दूसरे को देख लेने की बात कहते रहे। विवाद को बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक को हस्तक्षेप करना पड़ा, उन्होंने बीच बचाव किया। जिसके बाद दोनों शांत हुए। हालांकि, यूनिटी मार्च में बीजेपी नेताओं के बीच सरेराह हुए इस विवाद ने बीजेपी में भी टकराव की स्थिति को सामने ला दिया है। मामला सियासी तौर पर तूल पकड़ सकता है।


Share on

Related Posts

CG High Court News: बगैर मान्यता, स्कूलों ने एडमिशन के लिए जारी किया विज्ञापन: नाराज हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से शपथ पत्र के साथ मांगा जवाब।

Share on

Share onCG High Court News: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में गजब हो रहा है। बिना मान्यता वाले स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा रहा है। हाई


Share on
Read More

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 58 पटवारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है।

Share on

Share onCG Transfer News: बलरामपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और राजस्व विभाग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए एक


Share on
Read More

बड़ी खबर

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, सरकारी कर्मचारी को बिना विभागीय जांच के सेवा से बर्खास्त नहीं किया जा सकता। बर्खास्तगी से पहले विभागीय जांच का आदेश जारी करना और संबंधित कर्मचारी को अपना पक्ष का पर्याप्त अवसर देना होगा।

Read More »

About Civil India

© 2025 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited

error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!