Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG Accident News: कवर्धा हादसा: कार नदी में गिरी, 4 की मौत, 2 गंभीर

Share on

CG Accident News: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी, जिससे मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र से पंडरिया की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में पांडातराई थाना क्षेत्र के पास यह हादसा हो गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

घटना के बाद आसपास के लोगों ने नदी में गिरी कार को देखा और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

4 की मौके पर मौत, 2 की हालत नाजुक

हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों में

  • अरमान अली (20)
  • मोहम्मद सैफ (19)
  • अनस अली (21)
  • कौनैन (19)

शामिल हैं।

घायल युवक

  • जुनैद रजा (21)
  • आरजू खान (19)

दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से बाहर निकलवा लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!