VIDHAN SABHA ELECTION 2026: चुनाव 2026 LIVE: किसकी बनेगी सरकार? 5 राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई धड़कनें!

Share on

VIDHAN SABHA ELECTION 2026: नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कई बड़े राजनीतिक उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं और अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तस्वीर उभरकर सामने आ रही है।

पश्चिम बंगाल: बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है

पश्चिम बंगाल में इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है और राज्य में सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है, जिससे सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है।

असम: बीजेपी की वापसी तय

असम में भी भारतीय जनता पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। रुझानों के अनुसार पार्टी एक बार फिर स्पष्ट बहुमत हासिल करती नजर आ रही है, जिससे राज्य में बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय हो गया है।

केरल: यूडीएफ को बढ़त

केरल में मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन आगे नजर आ रहा है। हालांकि यहां अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।

तमिलनाडु: TVK की सरकार बनने के संकेत

तमिलनाडु में इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। टीवीके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है और राज्य में सरकार बनाती नजर आ रही है, जबकि डीएमके पीछे होती नजर आ रही है।

पुडुचेरी: बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है

पुडुचेरी में भी रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है और यहां भी बीजेपी की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के रुझान
क्रम संख्या पार्टी सीटें (रुझान)
1BJP194
2TMC92
3OTH5
तमिलनाडु चुनाव नतीजों के रुझान
क्रम संख्या पार्टी सीटें (रुझान)
1DMK47
2ADMK58
3TVK112
असम चुनाव नतीजों के रुझान
क्रम संख्या पार्टी सीटें (रुझान)
1BJP79
2INC25
3BOPF9
4OTH10
केरल चुनाव नतीजों के रुझान
क्रम संख्या पार्टी सीटें (रुझान)
1INC55
2CPI(M)26
3IUML21
4OTH16
पुडुचेरी चुनाव नतीजों के रुझान
क्रम संख्या पार्टी सीटें (रुझान)
1BJP+20
2CONG7


Share on
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!