Civil India News App Download

CG Crime News: VIDEO देखकर कांप जाएगी रूह, युवती से सरेराह बदसलूकी, भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Share on

CG Crime News: सरगुजा। अंबिकापुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के केदारपुर इलाके में युवती से बदसलूकी और उसके भाई के साथ मारपीट की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सरेराह हुई इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय युवती अपने भाई के साथ दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में स्कूटी सवार कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवती को जबरन खींचने की कोशिश की और उसके साथ अशोभनीय हरकतें कीं।

विरोध करना भाई को पड़ा भारी

युवती के भाई ने जब बदमाशों की हरकतों का विरोध किया तो आरोपी उस पर टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बहन अपने भाई को छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करते रहे।

CCTV फुटेज आया सामने

घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। फुटेज में आरोपियों की पूरी करतूत कैद होने की बात कही जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

पांच आरोपियों के खिलाफ FIR

पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अतुल ताम्रकार समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने कही यह बात

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!