Civil India News App Download

SECR Railway News: आज से हर मंगलवार-शुक्रवार मेगा ब्लॉक, बिलासपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित

Share on

SECR Railway News: बिलासपुर। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक मेंटेनेंस और सुरक्षा कार्य के लिए 3 जुलाई से 17 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार और शुक्रवार मेगा ब्लॉक रहेगा। इसका असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा। पांच प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में 20 से 40 दिनों तक रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और कुछ आंशिक रूप से संचालित होंगी।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

रेलवे के अनुसार 17005/17006 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस 20-20 दिनों तक रद्द रहेगी। वहीं 18109/18110 टाटानगर–इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस, 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस और 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस करीब 40 दिनों तक रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, क्योंकि मेगा ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों के समय में बदलाव और देरी की भी संभावना रहेगी।

रूट डायवर्ट और आंशिक संचालन भी रहेगा

मेगा ब्लॉक के दौरान उत्कल एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से संचालित होगी। वहीं साउथ बिहार एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में केवल राउरकेला तक चलेगी। दुर्ग–राउरकेला के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। रेलवे ने बताया कि चक्रधरपुर मंडल के कंसबहाल और धारुआडीही सेक्शन में ट्रैक मेंटेनेंस और सुरक्षा कार्य के कारण यह ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे झारखंड, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!