Civil India News App Download

CG Crime News: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड 6 महीने बाद गिरफ्तार, भीड़ को भड़काने और महिला TI पर हमले का आरोप

Share on

CG Crime News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिसंबर 2025 में हुई तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के कथित मास्टरमाइंड राजेश मरकाम (39) को गिरफ्तार कर लिया है। कसडोल निवासी राजेश घटना के बाद से करीब छह महीने से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, उस पर भीड़ को उकसाने, सरकारी संपत्ति में आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेश मरकाम ग्राम बरपाली में मौजूद है। इसके बाद तमनार और पूंजीपथरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार करने की बात कही। पुलिस अब मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी कर रही है।

1000 से ज्यादा लोगों की भीड़ हुई थी उग्र

पुलिस के अनुसार, मामला दिसंबर 2025 में धौराभाठा जनसुनवाई के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। 27 दिसंबर को लिबरा चौक पर पहले करीब 300 ग्रामीण एकत्र हुए थे, लेकिन कुछ ही देर में भीड़ बढ़कर लगभग 1000 लोगों तक पहुंच गई। हालात बिगड़ने पर भीड़ ने बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस पर पथराव तथा डंडों से हमला कर दिया।

इस दौरान तमनार थाना प्रभारी कमला पुषाम सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। सरकारी वाहनों में आग लगा दी गई और जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट में भी तोड़फोड़ एवं आगजनी की गई।

अब तक 22 आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद तमनार थाने में अलग-अलग मामलों में कुल 16 एफआईआर दर्ज की गई थीं। पुलिस के मुताबिक अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जांच में राजेश मरकाम की भूमिका प्रमुख पाई गई है। उस पर लोगों को उकसाने, सरकारी अधिकारियों पर हमला कराने, आगजनी, तोड़फोड़ तथा पुलिस के संचार उपकरण और मोबाइल लूटने जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!