Civil India News App Download
📢 Advertise With Us

CG News: CAF कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच जारी

Share on

CG News: कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित CAF कैंप में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मामला उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

ड्यूटी के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

मृत जवान की पहचान जोगेंद्र नेताम (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बड़ेडोंगर का रहने वाला था। वह CAF की 5वीं बटालियन में पदस्थ था और करीब तीन महीने पहले ही उसकी यहां पोस्टिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि जवान कैंप में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने अपनी INSAS सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जोगेंद्र नेताम की मौत हो चुकी थी।

मौके पर पहुंचे अफसर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

📢
Advertise With Us
Reach thousands of readers with Civil India News
Get Started →

मानसिक तनाव या निजी परेशानी की आशंका

कोंडागांव एसपी पंकज चंद्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। निजी परेशानी या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और विभागीय अधिकारी मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।


Share on
Civil India News App Download
Also Read
Loading latest news...
```

About Civil India News

© 2026 Civil India. All Rights Reserved. Unauthorized copying or reproduction is strictly prohibited
error: Content is protected by civil India news, Civil India has all rights to take legal actions !!